Ads (728x90)

बांदा, हिन्दुस्तान की आवाज, सन्तोष कुशवाहा

बांदा जिले के बदौसा थानाक्षेत्र के हड़हामाफी गांव में ओबीसी की एक महिला के साथ छेड़ छाड़ की घटना घटी। घटना की तहरीर पर बदौसा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज किया। पुलिस नामित अभियुक्त की तलाश कर रही है।  
बांदाजिले के बदौसा थाना क्षेत्र के हडहामाफी गांव में दिनांक 10 जून 2017 की साम करीब 8 बजे शौंच क्रिया के लिए गांव के बाहर गयी थी वह वापस घर लौट रही थी तभी गांव के ही उमाकांत उर्फ बुक्की पुत्र सन्तोष तिवारी उम्र 32 वर्ष अपने दरवाजे पर घात लगाये बैठा था जैसे ही महिला उसके दरवाजे से गुजरी तभी हवसी दरिंदे नें ओबीसी की विवाहीता महिला उम्र 28 वर्ष का मुह दबा कर अपने घर के अन्दर घसीट ले गया। महिला नें बचाने की गुहार लगाई तब महिला के घर से उसकी जेठानी और परिजन दौड़ कर आ गये और हवसी दरिंदे से उसकी अस्मत बची। गांव के लोग दौड़े आरोपी पीछे की दीवाल फानद कर फरार हो गया। गांव के लोगों ने उाल 100 में फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दिया। डाल 100 की पुलिस मौके पर पहुंची और गांव के तमाम लोगों की बयान दर्ज कर महिला को थाने ले आयी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस नें कल रात ही अभियोग पंजीकृत कर अरोपी की तलाश में जुट गयी है। 
प्रभारी थानाध्यक्ष नरेन्द्र शुक्ला नें बताया कि हडहामाफी गांव में पिछड़ी जाति की एक महिला के साथ छेड़ छाड़ की घटना घटी है। महिला की तहरीर पर अभियोग कायम कर लिया गया है। आरोपी की धर पकड़ के लिए दविश दी जा रही है। 

Post a Comment

Blogger