Ads (728x90)

कन्नौज। जिला कांगे्रस कमेटी की बैठक मकरंदनगर स्थित पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान व आगामी निकाय चुनाव पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेष कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने सूबे में निकाय चुनाव अकेले लडने के निर्देष दिए हैं। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की जाती है कि पार्टी द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान को मिलकर सफल बनाएं और शहर से गांव तक जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि जिस प्रचंड बहुमत के साथ उप्र की जनता ने योगी जी को सूबे का मुख्यमंत्री बनाया, वह जनता के मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग खुलेआम कानून की रक्षा करने वालों के घर और दफ्तरों में अराजकता फैला रहे हैं। विधायक पुलिस प्रषासन को सत्ता का रौब दिखाकर डरा-धमका रहे हैं। प्रदेष में कानून व्यवस्था की स्थिति बदहाल होती जा रही है। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने अपना पैर गंवा चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्वनाथ गिहार का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं जिलाध्यक्ष ने बताया कि वयोवृद्ध कांग्रेस नेता डा. जीवन शुक्ला द्वारा आयु को लेकर दिए गए संरक्षक पद के इस्तीफे को प्रदेष कमेटी ने नामंजूर कर दिया है। इस मौके पर शमषाद खां, हाषिम सिद्दीकी, बनवारीलाल गुप्ता, राषिद अली, राम भरोसे कमल, अरविन्द दुबे, षिव नारायण शर्मा, रमेष सविता, अविनाष दुबे, मलिखान सिंह पाल आदि ने संबोधित किया। इस दौरान ओमकारनाथ त्रिपाठी, महेष पाण्डेय, प्रदीप केलकर, आषीष शुक्ला, लियाकत अली, वीरू चक्रवर्ती, गोविन्द वर्मा, कलीम खां, षिवम तिवारी, फैसल खान, इमरान अली, दिलीप सक्सेना, गंगानरेष तिवारी, राहुल गुप्ता, विकास मिश्रा, सचिन दीक्षित, उमाकांत गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Post a Comment

Blogger