Ads (728x90)

बांदा, संतोष कुशवाहा  ब्यूरो चीफ हिन्दुस्तान की आवाज़। 

 शोर सराब सुन कर ग्रामीणों नें बीच बचाव किया। 


मामला बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के सैमरी गांव के किशोरी लाल के परिवार का है। किशोरीलाल के पांच पुत्र हैं। कुछ दिन पहले सभी किशोरी लाल नें बटवारा कर दिया था। बटवारे के समय किशोरी लाल नें अपनी पत्नी के जेवर अपने पास रख लिया था। रविवार की सुबह किशोरी लाल के पुत्र ब्रजमोहन के बीच जेवर के बटवारे को ले कर बिवाद हो गया। विवाद इतना बढा कि दोनों पक्षों में लाठियां चल गयी।

एक पक्ष किशोरीलाल उम्र 65 वर्ष, उसका पुत्र छोटेलाल उम्र 35 साल तथा दूसरा पक्ष ब्रजमोहन उम्र 45 वर्ष, ब्रजमोहन की पत्नी रामकली उम्र 40 वर्ष और उसका बेटा जितेन्द्र 22 वर्ष घायल हो गये। तिंदवारी पुलिस नें दोनों पक्षों की तहरीर पर अभियोग कायम कर उपचार के लिए भेजा।





Post a Comment

Blogger