Ads (728x90)

बांदा, (सन्तोष कुशवाहा) बांदा चित्रकूट सांसद भैरो प्रसाद मिश्र की लोक सभा में सम्मान जनक उपस्थित और विकास के मुद्दों को सदन में उठाने में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी विजय उपाध्याय नें प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संासद भैरो प्रसद मिश्र नें कहा कि जनता नें प्रधन मंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा करके प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनवाई तो सरकार नें वादे के मुताविक पहली कैबनेट बैठक में किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ किया है। सरकार सबका साथ सब का विकास पैटर्न पर काम कर रही है। कार्यक्रम का कुशल संचालन दिनेश नामदेव जिला प्रवक्ता नें किया।


सोमवार की दोपहर 12 बजे प्राथमिक विद्यालय हड़हामाफी गांव में विजय उपाध्याय पूर्व प्रधान हडहामाफी जिला प्रभारी हिन्दू युवा वाहिनी बांदा नें अपने भतीजे वि0 विदित उपाध्या सुपुत्र इंजी0 सुरेश के अन्न प्राशन संस्कार के उपलक्ष में सम्मान समारोह एवं प्रीतिभोज का आयोजन बांदा चित्रकूट संासद भैरो प्रसाद मिश्र द्वारा लोक सभा में सम्मान जनक उपस्थित दर्ज कराने तथा क्षेत्र विकास के मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठाने में प्रथम स्थान प्राप्त करनें और बांदा चित्रकूट का गौरव बढ़ाने पर हिन्दू युवा वाहिनी बांदा नें प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भैरो प्रसाद मिश्र सांसद  बांदा चिकूट नें कहा वह जनपद द्वय की जनता के विकास के लिए अन्तिम दम तक संघर्ष करते रहेगे। यहां की जनता का प्यार और सम्मान वह कभी नहीं भूलेंगे। क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता रही है और आगे भी रहेगी। संासद श्री मिश्र नें कहा बदौसा चैंसड़ मार्ग को प्रधान मंत्री सड़क योजना से आछादित किया गया है। इसका टेण्डर हो रहा है। बदौसा में चित्रकूट और बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस रोकने के लिए कार्यवाही की जारही है अतिशीघ्र ही एक्सप्रेस गाडियां रूकेंगी। सांसद श्री मिश्र नें केन्द्र सरकार की प्रधन मंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, से किसानों को लाभन्वित होने की सलाह दिया। सभी को प्रधान मंत्री जीवन बीमा, जीवन ज्योति बीमा योजना कराने की भी नसीहत दिया।सांसद  ने कल छपी गर्गपुर गांव के विद्युतीकरण की खबर को भी कोड़ करते हुए बोले उनकी सरकार सभी राजस्व गांवों को और 5 पिरवारों के सभी मजरों को प्रधनमंत्री विद्युतीकरण योजना से जोडनें के लिए भारत सरकार नें बजट आंटित करा दिया है। संासद ने कहा कि सभी को अपना काम समय से और नियमित करना चाहिए तभी सभी तरह के सम्मान खुद बखुद मिल जाता है। वह संसद में कभी भी अनुपस्थित नहीं रहे। अन्ना प्रथा को रोकने के लिए सभी को साथ देने की बात कही। भारत सरकार का लक्ष्य है कि 2022 तक हर गरीब को पक्का मकान मिल सके। कौशल विकास के तहत सभी को रोजगार से जोडने का कार्य प्रगति पर है।

नरैनी क्षेत्र के विधायक राजकरन कबीर नें कहा कि अभी तक प्रदेश में गुण्डा राज और घोटालों की सरकार थी। केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है हमारी सरकार क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित है। पेय जल की समस्या के निदान के लिए रिबोर योजना के तहत 154 दिनों में पुन‘ हैण्ड पम्प लगवाने और सभी जगह पानी की ब्यवस्था सुनिश्चित कराने का दावा किया। विकास की अन्य योजनाओं सीसी रोड़, नाली, खडंझा के प्रस्ताव सम्बंधित विभाग से कराने के अलावा जनात से कहा कि वह उनके द्वारा चुना गया जनता का प्रतिनिधि है हमारे नरैनी विधान सभा के सभी लोग यहां सभी अधिकारियों को मेरी तरॅ से अपनी समस्याएं बतायें जनता ही विधायक है। भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कालीचरन बाजपेयी नें कहा भाजपा की विकासात्मक सोंच और नीति के कारण चोर चोर मौसेरे भाई 2019 के आम चुनाव में सब एक हो कर लड़ने की तैयारी में हैं। हमारे साथ केशव हैं हम हर मार्चे पर सफल होंगे। राजेश गिरि जिलाध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी बांदा, नारी शक्ति संगठन की सन्तोष मिश्रा, सरस्वती गुप्ता, विजय उपाध्याय, सन्तू गौतम, हनी गुप्ता, नवल किशोर जिलामंत्री हिन्दू युवा वाहिनी बांदा आदि ने सम्बोधित किया।

Post a Comment

Blogger