Ads (728x90)

कन्नौज। हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से भाजपा नेता का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे हडकंप मच गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शस्त्रधारक को हिरासत में लिया है। जबकि मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया।
गत रात कोतवाली गुरसहायगंज के तेरारागी गांव में स्वदेष चैहान की पुत्री रूबी की शादी थी। देररात करीब 11 बजे द्वार चार के समय कुछ लोग हर्ष फायरिंग करने लगे। इसी दौरान वहां खडे रिषि पाण्डेय पुत्र राकेष पाण्डेय की आंख के ऊपर एक गोली आ लगी। इससे लोगों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अमर पाल सिंह बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दिलीप पाण्डेय की तहरीर पर लडकी के चाचा प्रताप सिंह को हिरासत मंे ले लिया। वहीं लोगों का कहना है कि प्रताप सिंह के पुत्र रिषि ने फायर किया था। वहीं पुलिस अभिरक्षा में लिए गए शख्स ने कहा कि वह व उसका पुत्र निर्दोष हैं। पुरानी रंजिष के कारण फंसाया जा रहा है। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।



Post a Comment

Blogger