Ads (728x90)

जलालाबाद/कन्नौज। ( अनुराग चोहान )  शनिवार शाम करीब चार बजे भारतीय स्टेट बैंक के सामने बाइकों की भिडंत में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कोतवाली के भाटन सरैया गांव निवासी 45 वर्षीय रामबेटी पत्नी राम स्वरूप अपने दामाद हरिषचन्द्र के साथ बाइक पर सवार होकर कमालगंज जा रही थी। तभी गुरसहायगंज की ओर से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इससे गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

-

Post a Comment

Blogger