Ads (728x90)

कन्नौज ( अनुराग चौहान ) सिंचाई के लिए जा रही नाली में पानी पीने पर ग्रामीणों ने गाय पर फावडा से हमला कर दिया। इससे गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सदर कोतवाली के गंगधरापुर गांव निवासी अमर पुत्र संतराम ने तहरीर में कहा कि सोमवार की शाम गाय को चरा रहा था। तभी गाय नाली में पानी पीने लगी। इस पर मक्का की सिंचाई कर रहे गांव के ही वीरेष तिवारी पुत्र सोनेलाल गाय को फावडा मार दिया। इससे गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


Post a Comment

Blogger