Ads (728x90)

 मुख्य सेविकाओं के कार्यों में पाई गयी लापरवाही

इलाहाबाद ( दया शंकर पाण्डेय) ,09 मई, 2017। जिलाधिकारी संजय कुमार को मुख्य सेविकाओं द्वारा कार्य न करने की लगातार शिकायत मिल रही थी जिस पर उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी से औचक निरीक्षण कराया गया जिसमें बाल विकास परियोजना मऊआईमा में चार मुख्य सेविकाएं प्रतिमा श्रीवास्तव, सुषमा सिंह, अंजनी एवं कमलेश कुमारी द्वारा अपने भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार भ्रमण पर न रहकर अनाधिकृत रूप से कार्यालय में बैठी पायी गयीं। इनके निरीक्षण पत्रावली के अवलोकन पर पाया गया कि पूर्व में जो भी निरीक्षण किये गये हैं, वह मानक के अनुसार नहीं हंै।


    इसी प्रकार बाल विकास परियोजना बहरिया की मुख्य सेविकाएं सजनी देवी द्वारा अपने भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार निरीक्षण नहीं किया गया, विद्या देवी, मुख्य सेविका 03 मई, 2017 से निरन्तर बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि उक्त मुख्य सेविकाओं द्वारा अपने कार्य के दायित्वों का निर्वहन सही ढंग से नहीं किया जा रहा है। उक्त मुख्य सेविकाओं द्वारा मनमाने तरीके से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त मुख्य सेविकाओं को निलम्बित किया जा रहा है।

Post a Comment

Blogger