Ads (728x90)

“इटली-इंडिया बिझनेस फोरम कार्यक्रम”


मुंबई दि. 28 : इटली के उद्यमियों ने महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर निवेश करने की अपील मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इन्होने आज की। मुख्यमंत्री हॉटेल सेंट रेजिस में आयोजित इटली-इंडिया बिझनेस फोरम कार्यक्रम में बोल रहे थे।

इस दौरान इटली के अर्थविकास मंत्री इव्हॉन स्कॅलफोर्टो, इटली के राजदूत लॉरेंझो अँजे लोनी, मुख्य सचिव सुमित मल्लिक साथ ही विभिन्न उद्योग समूह के प्रतिनिधि और उद्योगपती भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा की, इटली और भारत में व्यापार विषयक संबध सदियों से है। जिसे एक ऐतिहासिक संदर्भ रहा है। महाराष्ट्र में निवेश करने के लिए अच्छे अवसर है साथ ही यहां अच्छी बुनियादी सुविधाए भी है। मुख्यमंत्री ने कहा की, नई मुंबई के हवाई अड्डे का निर्माण कार्य शुरू हो रहा है। पुणे और नागपुर के हवाई अड्डे का भी विकास किया जा रहा है। मुंबई-पुणे और नागपूर में मेट्रो रेल का निर्माण किया जा रहा है। अकेले महाराष्ट्र राज्य से ६० प्रतिशत फलों की निर्यात की जाती है। राज्य फल उत्पादन में आगे है।

मुख्यमंत्री ने कहा की उद्यमियों को यहाँ अच्छी सुविधाए मिलने से विश्वभर के उद्योग महाराष्ट्र आ रहे है। यहाँ कानून सुव्यवस्था अच्छी है, आंतरराष्ट्रीय लवाद केंद्र भी शुरू किया गया है। मेक इन इंडिया के माध्यम से कई उद्यमियों ने बड़े पैमाने पर आर्थिक निवेश भी किया है। इटली के अर्थ विकास मंत्री इव्हॉन स्कॅलफोर्टो इन्होने अपने प्रास्ताविक में इटली-भारत बिझनेस फोरम का स्वागत किया, साथ ही भारतीय उद्यमियों ने इटली को उद्योग निर्मिती कर आर्थिक निवेश करने की अपीली की।

Post a Comment

Blogger