- सड़क से लेकर गलियों में गूंजे जय श्रीराम के गगनभेदी नारें
मीरजापुर। राम नवमी पर नगर में भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा निकाले जाने की तैयारियां कई दिनों से चल रही थी। पूरे नगर को केसरिया ध्वज से पूरी तरह से पाट दिया गया था। बुधवार को जगह-जगह लोग केसरिया के साथ डीजे के साथ जय श्रीराम के उद्घोष के साथ ही सड़को पर उतर पड़े। निकाले गये श्री राम शोभा यात्रा के दौरान नगर के विभिन्न मार्ग पूरी तरह से प्रभावित रहा। कई स्थानांे पर तो यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप रहा। लोग निकलने के लिए गलियों का सहारा लेते रहे। नगर के रमईपट्टी, सिविल लाइन्स, शुक्लहा, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, संगमोहाल, मुकेरी बाजार, तेलियागंज, डंकीनगंज, वासलीगंज, गिरधर चैराहा, त्रिमुहानी समेत नगर के विभिन्न मार्ग पूरी तरह से जाम रहे। डीजे के धून पर जहां राम भक्त थिरकते रहे वहीं जगह-जगह चैराहो व तिराहो पर उनका गला तर करने के लिए शर्बत की व्यवस्था की गयी थी। निकाले गये भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा में बच्चे, बढ़ो समेत लाखों की संख्या में राम भक्त सड़को पर उतरे रहे। विभिन्न बाजारों का चक्रमण करते हुए राम भक्त अपने स्थानों की ओर लौटे।
शोभा यात्रा के दौरान चैकस रही व्यवस्था
मीरजापुर। राम नवमी पर निकाले जा रहे शोभा यात्रा के दौरान चैराहो व तिराहो पर पुलिस के जवानों को मुस्तैद रखा गया था। शोभा यात्रा के आगे व पीछे जहां भारी संख्या में पुलिस के जवान मुस्तैद रहे वहीं विशेष क्षेत्र वाले स्थानों पर पुलिस थाना पुलिस के अलावा पीएसी के जवानों को मुस्तैद रखा गया था। शोभा यात्रा सकुशल सम्पन्न होने पर पुलिस के आलाधिकारियों ने राहत की संास ली।

Post a Comment
Blogger Facebook