Ads (728x90)

- भाजपा नगर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष 

मीरजापुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर उपाध्यक्ष एवं नगर सदस्या प्रमुख चन्द्रांसु गोयल को नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया। श्री गोयल के नियुक्ती पर भाजपा नगर कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गयी। बुधवार को पान दरीबा स्थित भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यालय पर हुई बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से हर्ष व्यक्त करते हुए इसके लिए विधायक को बधाई दी। नगर अध्यक्ष श्याम सुन्दर केशरी ने कहा कि चन्द्रांसु जी भाजपा के जुझारु कार्यकर्ता तो है ही साथ ही एक प्रतिष्ठित समाजसेवी भी हैं। श्री गोयल के प्रतिनिधि बनने पर नगर भाजपा कार्यकर्ता गर्वान्वित महसूस कर रहे हैं। नगर महामंत्री आनन्द कुमार सिंह ने कहा कि चन्द्रांसु गोयल के नेतृत्व में भाजपा ने ऐतिहासिक 42000 से ज्यादा लोगों को सदस्यता ग्रहण करायी थी। इस मौके पर श्याम सिंह, त्रिवेणी अग्रवाल, मयंक गुप्ता, गिरीश बरनवाल, संजय यादव, अभय मिश्रा, भावेश शर्मा, नितिन विश्वकर्मा, उमा बरनवाल, मनीष गुप्ता, जसविन्दर सिंह, राजू सोनकर, संध्या कसेरा, आशुतोष त्रिपाठी, सुरेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।




Post a Comment

Blogger