विंध्याचल। आस्थाधाम में गंगा में स्नान करते समय एक किशोरी के गंगा में डूब जाने से वहां अफरा-तफरी मच गयी। घटना के बारे में बताया जाता है नगर के इमरती रोड निवासी कन्हैया पाण्डेय की ग्यारह वर्षीय पुत्री रिया पाण्डेय शुक्रवार की सुबह गंगा स्नान के लिए आस्थाधाम स्थित गुदाराघाट पहंुची। बताया जाता है कि वह गंगा में स्नान के लिए जैसे ही उतरी कि उसका पांव फिसल गया और गहरे पानी में पहुंच गयी। डूबते वक्त वह अपने बचाव के लिए चिल्लाते हुए हाथ पांव मार रही थी कि उसकी आवाज किसी न सुनी अंततः वह पानी में समा गयी। जानकारी होने पर गंगाघाट पर स्थानीय कुछ पुलिस के जवान के साथ ही नाविक पहुंचे घंटो मशक्कत के बावजूद समाचार लिखे जाने तक उसके शव को नहीं प्राप्त कर सके।
घाटो पर यदि होते नाविक शायद न होती घटनाः मोहित मिश्र
विंध्याचल। आस्थाधाम में स्नान के दौरान एक लड़की के डूबने से पूर्व सभासद एवं भाजपा नेता पं. मोहित मिश्र ने अपना दुःख व्यक्त किया। पूर्व सभासद एवं नगर पालिका चेयर मैन पद के प्रबल दावेदार श्री मिश्र ने इसके लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि यदि घाटो पर नाविक होते तो शायद यह घटना न घटित होती। उन्होंने कहा कि नौका संचालन नवरात्र के दौरान बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि नाविक जहां अपनी जीविका के लिए घाटो पर अपनी नौकाएं लेकर चक्रमण करते थे वहीं घाटो पर ऐसी किसी भी दुर्घटना पर तत्काल पहुंच कर डूब रहे लोगों को उबारने का काम करते थे। अपना दुःख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यदि घाटो पर मल्लाह होते तो शायद डूब रही किशोरी को बचाया जा सकता था।

Post a Comment
Blogger Facebook