Ads (728x90)

उत्तर भारतीयों में बढा उत्साह।

भिवंडी। एम हुसेन। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर पूर्ण रूप से कार्य कर रही है. भाजपा ही शहर के नागरिकों की मूलभूत समस्याओं का निराकरण सहित विकास रथ को तेजगति से आगे ले जानें में सक्षम है. उक्त उद्गार भाजपा भिवंडी जिलाध्यक्ष संतोष एम शेट्टी नें भाजपा मध्यवर्ती कार्यालय सभागृह में शहर कार्यकारिणी की घोषणा हेतु आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किया एवं भाजपा नवनियुक्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती हेतु हर संभव कार्य किये जानें का आवाहन किया. उक्त अवसर पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष संतोष एम् शेट्टी, महासचिव प्रेम नारायण राय, उपाध्यक्ष शिलानंद झा, दीपक झा आदि पदाधिकारी एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
गौरतलब हो कि, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष मनोज सिंह ठाकुर द्वारा भाजपा सांसद कपिल पाटिल, विधायक महेश चौगुले एवं शहर जिलाध्यक्ष संतोष एम् शेट्टी के कुशल मार्गदर्शन में कर्मठ कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी को निरंतर मजबूत किये जानें का हर संभव प्रयास जोरों से शुरू किया गया है. उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष मनोज सिंह ठाकुर द्वारा शहर जिलाध्यक्ष संतोष एम् शेट्टी की सलाह व गरिमामयी उपस्तिथि में उत्तर भारतीय मोर्चा की जम्बो कार्यकारिणी की घोषणा की. घोषित 41 कार्यकर्ताओं की जम्बो कार्यकारिणी में 11 पदाधिकरियों सहित 30 सदस्यों को समावेश है. घोषित कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष, 3 महासचिव, 2 सचिव सहित 30 सक्रिय सदस्यों का समावेश है. उत्तर भारतीय मोर्चा की घोषित टीम में उपाध्यक्ष- विजय पाण्डेय, नरेंद्र सिंह, सरफराज खान, सुशील सोनी, नदीम शेख, सुनील सिंह व 3 महासचिव- राजेंद्र बहादुर सिंह, बालमुकुन्द शुक्ला, वेदप्रकाश सिंह एवं 2 सचिव- महेंद्रप्रताप सिंह एवं सुरेश शर्मा की नियुक्ति पार्टी के मुख्य पदों पर की गई है. शहर जिलाध्यक्ष संतोष शेट्टी व उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष मनोज सिंह ठाकुर द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों व सक्रिय सदस्यों को नियुक्तिपत्र प्रदान करते हुए इन्हें उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ हार्दिक शुभकामनाएं दीं। वहीं जिलाध्यक्ष संतोष शेट्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री द्वारा घोषित विकास योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय हो जाएं, सभी की निस्वार्थ भाव से सेवा करना ही हमारी संकल्पना है। मित्रों यदि हम अपने उक्त अभियान में सफल रहे तो निश्चित रूप से आगामी माह में होने वाले भिवंडी मनपा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी अधिक संख्या में विजयी होंगे और भिवंडी मनपा पर सत्ता भाजपा की होगी। सभी के प्रति भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष मनोज सिंह ठाकुर नें आभार प्रकट करते हुए कहा कि भिवंडी जिलाध्यक्ष संतोष शेट्टी के आवाहन पर हम सभी पूरी क्षमता के साथ कार्य करने के लिए तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रेम नारायण राय ने किया।

Post a Comment

Blogger