Ads (728x90)

पानीपत/समालखा, ( धर्मवीर शर्मा ) हरियाणा सरकार के द्वारा जारी आदेशों की पालना में आज पूर्वाह नरेश अहलावत ने डी.एस.पी. समालखा का पद ग्रहण कर लिया है। यहां तैनाती से पहले श्री अहलावत स्टेट विजिलैन्स ब्यूरो हरियाणा गुरूग्राम मण्डल, गुरूग्राम में अनेकों महत्वपूर्ण व संवेदनशील केसों की तफतीष व जांच कर रहे थे। वर्तमान में डी.एस.पी. नरेश अहलावत को पानीपत की भौगोलिक, आपराधिक व सामाजिक स्थिति की पूरी जानकारी है। वह जिला पानीपत में पांच बार एस.एच.ओ. थाना माडल टाऊन, दो-दो बार प्रबन्धक थाना सदर, इसराना व शहर के अलावा स्पैशल स्टाफ, सी.आई.ए., निरीक्षक सुरक्षा व इण्टेलिजेन्स के महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रह चुके है।ं जिनके अनुभव का उन्हें फायदा रहेगा। श्री अहलावत वी.एस.सी. मैडिकल, एम.ए. अंग्रजी, वी.जे. एम.सी. के साथ एल.एल.बी. पास है। वर्तमान में वह अंग्रेजी विषय में पी.एच.डी. कर रहे हैं। इसके अलावा अपने सर्विस कैरियर से पहले वह पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय चण्डीगढ़ में अधिवक्ता भी रह चुके हैं। वह जिला फरीदाबाद, करनाल व गुडग़ांव के भी अनेक स्थानों पर एस.एच.ओ., निरीक्षक सी.आई.ए. के साथ गुडग़ांव में आर्थिक अपराध विंग व हरियाणा राज्य के सीरियस फ्रॉड इन्वैस्टिगेशन सैल के इन्चार्ज रह चुके हैं। श्री अहलावत का पुलिस विभाग से बचपन का नाता रहा है,उनके पिता श्री हरि सिंह अहलावत हरियाणा से आई.जी. पुलिस अम्बाला रेन्ज से सेवा निवृत हुए थे। श्री अहलावत की प्राथमिकताओं में हरियाणा सरकार व केन्द्र सरकार की नीतियों का अक्षरत पालना करना, समालखा मण्डल को भय, भ्रष्टाचार, अपराध, छेडख़ानी, आवारागर्दी मुक्त बनाने की है। लम्बित अभियोगों, जांचों व शिकायतों के निपटारे के साथ-साथ जनता की शिकायतें/समस्याओं के त्वरित निपटारे के साथ सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की हाजिरी सुनिश्चित करने की है। इसके साथ-साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के द्वारा जारी आदेशों की पालना के प्रति अपनी वचनबद्धता जाहिर की है। जनता की सेवा के लिए पुलिस 24 घन्टे तत्पर है।

Post a Comment

Blogger