Ads (728x90)

भायंदर (पूर्व)चौपाटी पर दुपहिया व चार पहिया वाहनों का आतंक

भायंदर।(आर आर सिह ) भायंदर (पूर्व) चौपाटी पर सुबह, शाम, दोपहर, रात किसी भी समय सड़क पर तेजी से "दुपहिया व चार पहिया अनियंत्रित वाहनों" को चलानेवाले "शराबी टपोरी टाइप के मनचले युवकों" ने आतंक मचा रखा है। जिससे स्थानीय रहिवाशी परेशान बताये जा रहे हैं।

इसी कड़ी में भायंदर (पूर्व) दिनांक 02/मार्च/2017 को शाम लगभग 4:30 बजे भायंदर (पूर्व) एस वी रोड पर एक मद्य पी मनचले ने कॉलेज की एक छात्रा को "गम्भीर रूप जख्मी" कर दिया है। कार फुटपाथ पर चढ़ा दी और घटनास्थल से भाग गया। जब इस छात्रा की माँ को पता चला तो वह दौड़कर घटनास्थल पर गयी। तो देखा उसकी बेटी जोर-जोर से रो रही है। उसकी पैर की हड्डी टूट चुकी थी। घायल छात्रा की माँ तत्काल अपनी बेटी को उपचार के लिए भायंदर (पूर्व) नवघर रोड पर व्यापत हड्डी के आशा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। नवघर पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तब तत्काल घटनास्थल एवं अस्पताल का दौरा किया। पुलिस ने घटनास्थल सेंट्रो कार क्रमांक MH 02 LA 1136 बरामद किया है। ऐसी जानकारी मिली है
प्राप्त जानकारी के अनुसार नवघर पुलिस ने मामले को क्रिमिनल प्रोसीजर कोड़ -154 के तहत गुन्हा रजिस्टर क्रमांक १ पार्ट, 94/ 2017 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337, 338, मोटर वाहन एक्ट-1988 की धारा 184, 187 के तहत दर्ज कर लिया है। उक्त मामले को दर्ज पुलिस उप-निरीक्षक रविन्द्र वायकर ने दर्ज किया है। जबकि, मामले की जांच हेड कांस्टेबल प्रफ्फुल अम्बादास कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक नवघर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। इससे पहले भी एक कार चालाक ने एक महिला पर कार चढ़ा दी थी। जिसकी तत्काल मौत हो गयी थी। लोगों का कहना है कि, इन टपोरियों को स्थानीय नेता, नगरसेवकों का वरदहस्त रहता है जोकि, कानूनी-पचड़ों से बचाने की सांतवना देते है। सड़क पर हो रही दुर्घटना के लिए "इलाके के बीयर शॉप, बीयर बार" भी पूरी तरह जिम्मेदार हैं। जोकि, "स्कूली छात्रों, नाबालिक लड़कों को मद्यपान करने के लिए जगह मुहैय्या" करवाते हैं और फिर इस तरह की दुर्घटनाओं में बाढ़ हो रही है।

Post a Comment

Blogger