मीरजापुर। विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2017 हेतु हो रहे प्रचार के अंतिम दिन सोमवार सपा, बसपा व भाजपा समेंत निर्दलियों ने अपनी ताकत झोंक दी। नगर विधान सभा के साथ ही मझवां, छानबे, मड़िहान, चुनार विधान सभा के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार वाहन क साथ ही खुद प्रत्याशियों ने सघन जनसम्पर्क करते हुए अपने पक्ष में वोट मांगने का काम किया। नगर विधान सभा क्षेत्र में कैलाश चैरसिया अपने समर्थको के संग जहां नगर में रोड शो निकाल कर अपना प्रचार प्रसार किया वहीं भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी पं. रत्नाकर मिश्र ने रोड शो निकालते हुए नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए गलियों तक टहले। मझवां विधान सभा में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी शुचिस्मिता मौर्य, बसपा प्रत्याशी डा. रमेशचंद बिन्द, सपा व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित शुक्ला समेत प्रमासपा व निर्दलियों ने प्रचार प्रसार किया। छानबे में सपा कांग्रेस संयुक्त उम्मीदवार भाईलाल कोल, बसपा प्रत्याशी धनेश्वर गौतम, निषाद पार्टी की उम्मीदवार सरोज सरगम, अपना दल भाजपा प्रत्याशी राहुल प्रकाश कोल ने प्रचार प्रसार किया। चुनार विधान सभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह, सपा प्रत्याशी जगदम्बा सिंह पटेल बसपा प्रत्याशी अनमोल सिंह ने निर्धारित समय तक अपना प्रचार प्रसार किया। मड़िहान विधान सभा में कांग्रेस व सपा उम्मीदवार ललितेशपति त्रिपाठी, भाजपा व अपना दल प्रत्याशी रमाशंकर सिंह पटेल, बसपा प्रत्याशी समेत बहुजन मुक्ति पार्टी प्रत्याशी ई. रामलौटन सिंह पटेल ने अंतिम दिन प्रचार प्रसार हेतु अपनी ताकत झोंकी।
रोड शो के दौरान नगर की सड़के रही जाम
मीरजापुर। विधान सभा चुनाव हेतु प्रचार प्रसार के अंतिम दिन विभिन्न पार्टियों के द्वारा निकाले गये रोड शो व किये जा रहे प्रचार प्रसार के दौरान नगर के अधिकांश सड़के जाम रहा। यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बाधित रहा। सबसे बुराहाल त्रिमुहानी का देखा गया। यहां पर एक प्रत्याशी का आवास होने के कारण लोगों का कारवां जहां आसपास ही चक्कर लगा रहा था वहीं त्रिमुहानी पर वाहन क्या पैदल भी चलने के लिए लोगों को काफी देर तक धक्कामुक्की करना पड़ रहा था। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क से एक विशाल रोड शो निकाला गया जो नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः बनाये गये केन्द्रीय चुनाव कार्यालय पहुंचा। इस दौरान लालडिग्गी, मुकेरी बाजार, तेलियागंज, घंटाघर, वासलीगंज, गिरधर का चैराहा, रामबाग की सड़के पूरी तरह से जाम रहा। अधिकांश स्थानों पर टैªफिक व्यवस्था चुस्त व दुरुस्त न होने के कारण घंटो लोग जाम में फंसे रहे।
जाम से निकलने के लिए लोगों ने गलियों का लिया सहारा
मीरजापुर। प्रचार प्रसार के अंतिम दिन प्रत्याशियों के द्वारा निकाले गये रोड शो के दौरान जाम में फंसे लोगों ने गलियों की राह पकड़ने में अपनी भलाई समझी। त्रिमुहानी की तरफ जाम में फंसे लोग पुरानी अंजही, मुकेरी बाजार के रास्ते जहां अपने गंतव्य के लिए कूच किया वहीं गिरधर के चैराहा पर फंसे लोगांे ने आर्यकन्या रोड के पीछे वाली गलियों के सहारे बाहर की ओर निकले। कहीं-कहीं गलियों का भी बुराहाल रहा। बताया जाता है कि गलियों में रिक्शा लेकर घूस जाने के कारण वहां में लोगों को फजीहत उठाना पड़ा।
Post a Comment
Blogger Facebook