Ads (728x90)

भिवंडी। एम हुसेन । महाराष्ट्र प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षा एडवोकेट . चारुलता टोकस ने भिवंडी शहर कांग्रेस कमेटी की पूर्व महिला अध्यक्ष व पूर्व नगरसेविका रुखसाना कुरैशी की नियुक्ति महाराष्ट्र प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी महासचिव के पद पर की है | रुखसाना कुरैशी की नियुक्ति से भिवंडी शहर कांग्रेस कमेटी तथा विशेष रूप से महिलाओं ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी व मिठाई का वितरण किया | उक्त नियुक्ति के बाद रुखसाना कुरैशी ने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट . चारुलता टोकस तथा राष्ट्रीय कांग्रेस महिला अध्यक्ष शोभा ओझा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक चौहान को धन्यवाद देते हुए कहा कि महिला कांग्रेस के इस पद पर जो ज़िम्मेदारी सौंप कर मुझपर विश्वास किया गया है, उसे मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाउंगी तथा कांग्रेस के विचारों को जन जन तक पहुंचा कर पार्टी के संगठन को मज़बूत करुँगी और आगामी माह में होने वाले भिवंडी मनपा चुनाव में हर संभव प्रयास कर कांग्रेसी प्रत्याशियों को विजयी बनाकर भिवंडी मनपा पर कांग्रेस का झंडा फहराया जाना ही मेरा लक्ष्य है |

Post a Comment

Blogger