Ads (728x90)

मीरजापुर(आशीष तिवारी/संतोष गिरि) हाड़तोड़ मेहनत कर खेतो में बोई फसल नील गाय चट कर जा रहे हैं जिसे लेकर किसान खून के आंसू रोने को विवश हैं। पहाड़ी,नगर,मझवा,कोन मझवा विकास खण्ड के कई गांवांे में इन दिनों नील गाय के प्रकोप को कुछ ज्यादा ही देखा जा रहा है। बताया जाता है कि सिटी विकास खण्ड के बीरशाहपुर, इन्दी, देवरी, अघवार, के अलावा पहाड़ी विकास खण्ड के देवपुरा, नेवढ़िया, गोपालपुर, मदनपुर, गौराराजा, नौगढ़वा, हल्का बौड़री में की गयी सब्जियों की खेती बर्वाद होने से किसान खून के आंसू रो रहे हैं। किसानों ने नील गाय के प्रकोप से निजात दिलाये जाने की मांग की है।

Post a Comment

Blogger