Ads (728x90)

मीरजापुर ( सन्तोष देव गिरि/आशीष कुमार ) स्थानीय विकास खण्ड में बाल विकास परियोजना विभाग छानबे द्वारा मतदाता जागरुकता रैली निकाल कर लोगों को जागरुक किया गया। शनिवार को निकाले गये जागरुता रैली के दौरान वक्ताओं ने कहा कि निष्पक्ष मतदान से ही देश में एक स्वस्थ्य लोकतंत्र की स्थापना होती है। रैली विजयपुर से प्रारम्भ हो गांव के विभिन्न बस्तियों से होकर गुजरा। रैली के दौरान गांव की किशोरियां व महिलाएं हाथो मंे मतदान जागरुकता से सम्बन्धित तख्तियां लिए लोगों का बरबस ध्यान आकर्षित करा रही थी। इस मौके पर सुपरवाईजर सरोज शुक्ला, शोभाकुमारी, विमला, लिपिक रामरुप यादव, सुष्मा त्रिपाठी, कलावती मिश्र, आरती शुक्ला, यशोदा देवी आदि मौजूद रही।



Post a Comment

Blogger