Ads (728x90)

- चुनावी नुक्कड़ सभा के दौरान बीएमपी प्रत्याशी ने भरी हुंकार

- कहा कांग्रेस, बसपा व सपा ने सिर्फ यहां की भोले-भाले जनता को ठगने का किया कार्य


मीरजापुर (संतोष गिरि/आशीष कुमार तिवारी) मड़िहान को कांग्रेस, सपा व बसपा वालो ने सिर्फ लूटने का काम किया है उक्त बातें अपने चुनावी नुक्कड़ सभा के दौरान बहुजन मुक्ति पार्टी के मड़िहान विधान सभा प्रत्याशी ई. रामलौटन सिंह ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए सोमवार को व्यक्त की। श्री पटेल मड़िहान विधान सभा के कई क्षेत्रों में आयोजित नुक्कड़ सभा के दौरान सम्बोधित किया। दीपनगर पटेहरा में हुई सभा के दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह से क्षेत्र की जनता ने भीड़ के साथ बीएमपी की तरफ अपना समर्थन दे रही है यदि यही सम्मान होने वाले मतदान के दिन दिखलाया तो निश्चय ही मड़िहान की तकदीर बदल जायेगी। उन्होंने कहा, मड़िहान विधान सभा को एक आदर्श विधान सभा बनाना हमारा सपना है और यह सपना क्षेत्र की जनता के ही दम पर पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पहाड़ो और जंगलो के दुर्गम क्षेत्रों में लोग आजादी के इतने दिनों बाद भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरह रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रों में न सिंचाई की व्यवस्था ठीक है और न ही आने व जाने के लिए ग्रामीण रास्तो की दशा अच्छी देखी जा रही है। लोग अपनी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। मड़िहान प्रत्याशी ने कहा कि सरकारों के द्वारा चलाई जा रही योजनाएं आम गरीबों तक पहुंच नहीं पा रही हैं। सभी कार्यो मंे बिचैलिये हावी हैं। बगैर कमीशन के कोई काम चलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा, कि बहुजन मुक्ति पार्टी की सरकार बनने पर गरीबो ही भला किया जायेगा। इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने सम्बोधित किया।

प्रमासपा ने दिया बीएमपी को दिया अपना समर्थन

मीरजापुर। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी ने समान विचार धारा वाले बहुजन मुक्ति पार्टी मंे अपना विश्वास जताते हुए अपना समर्थन दे दिया। उक्त घोषणा प्रमासपा जिलाध्यक्ष कमलाशंकर बिन्द ने जहां दीपनगर पटेहरा में आयोजित जनसभा के दौरान की वहीं आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान व्यक्त किया। पार्टी जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मड़िहान विधान सभा प्रत्याशी ई. रामलौटन सिंह के प्रचार प्रसार के लिए मुस्तैदी से लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मड़िहान में बीएमपी व प्रमासपा के संयुक्त प्रत्याशी की ही जीत सुनिश्चित है।
----------------------------------------------------------------------------------------------
‌‍"हिन्दुस्तान की आवाज में पेड़ न्यूज़ स्वीकारी नही जाती 
चुनाव में जो उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है, वह किसी भी पार्टी से हो, वह अपने प्रचार की जानकारी व फोटो
 बेब न्यूज़ हिन्दुस्तान की आवाज के  
hindustankiaawaz.in@gmail.com 
presshindustan@gmail.com 
इस ईमेल आय डी पर भेजे, उम्मीदवारों  के प्रचार की जानकारी मुफ्त में प्रकाशित किया जायेगा 
महत्व की सूचना - उम्मीदवारों ने यदि प्रतिस्पर्धी उम्मीदवार पर निचले स्तर पर टिका किया, तो वह समाचार प्रकाशित नही की जाएगी,  हिन्दुस्तान की आवाज में पेड़ न्यूज़ स्वीकारी नही जाती, यह सभी ध्यान दे.
                                                                                                                             मोहम्मद मुकीम शेख
                                                                                                                      संपादक - 9869402786

Post a Comment

Blogger