Ads (728x90)

- महिला कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व जिलाध्यक्षा ने भरी हुंकार

मीरजापुर। नगर के चैबेटोला स्थित भाजपा नगर विधान सभा केन्द्रीय चुनाव कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गयी। बैठक में भाजपा नगर प्रत्याशी पं. रत्नाकर मिश्र के चुनाव प्रचार को गति देने के लिए रणनीत तैयार की गयी। बैठक में सभा प्रभारी विजय वर्मा ने कहा कि आज केन्द्र की मोदी सरकार महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन करते हुए स्वच्छ ईधन बेहतर जीवन के लिए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, बेटी पढ़ाओं, बेटी बचाओ, सुकन्या समृद्धि योजना आदि कई योजनाओं का संचालन कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कार्य समिति सदस्य सुषमा पाण्डेय ने कहा कि भाजपा प्रदेश में लोक कल्याण संकल्प पत्र के माध्यम से घोषणा कर चुकी है कि जनता भाजपा की सरकार बनाये तो महिलाओं को सशक्त समान अधिकार देने के लिए कार्य करेगी। नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमारी खत्री ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर गरीब परिवार मंे बेटी के जन्म पर 50 हजार का विकास बाण्ड और 21 वर्ष पूर्ण होने पर दो लाख रुपये की प्राप्ति, तीन नये महिला पुलिस बटालियनो तथा हर जिले में तीन महिला पुलिस स्टेशन की स्थापना, एक हजार महिला अफसरों का विशेष जांच और सौ फास्ट टैªक कोर्ट और कालेज की छात्राओं के साथ हो रहे छेड़खानी रोकने के लिए नजदीकी पुलिस थानों मंे एंटी रोमियों दल का गठन किया जायेगा। बैठक में मुख्यरुप से विष्णु मालवीय, निर्मला राय, सुषमा पाण्डेय, नीरु श्रीवास्तव, राजमति, रमा पाण्डेय, पिंकी सिंह, संगीता मिश्रा, साधना गुप्ता, चित्र पाण्डेय, सुमिता सोनी, निलम मालवीय, किरन गुप्ता, किरन अग्रवाल आदि मौजूद रहे। .
----------------------------------------------------------------------------------------------
‌‍"हिन्दुस्तान की आवाज में पेड़ न्यूज़ स्वीकारी नही जाती 
चुनाव में जो उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है, वह किसी भी पार्टी से हो, वह अपने प्रचार की जानकारी व फोटो
 बेब न्यूज़ हिन्दुस्तान की आवाज के  
hindustankiaawaz.in@gmail.com 
presshindustan@gmail.com 
इस ईमेल आय डी पर भेजे, उम्मीदवारों  के प्रचार की जानकारी मुफ्त में प्रकाशित किया जायेगा 
महत्व की सूचना - उम्मीदवारों ने यदि प्रतिस्पर्धी उम्मीदवार पर निचले स्तर पर टिका किया, तो वह समाचार प्रकाशित नही की जाएगी,  हिन्दुस्तान की आवाज में पेड़ न्यूज़ स्वीकारी नही जाती, यह सभी ध्यान दे.
                                                                                                                             मोहम्मद मुकीम शेख
                                                                                                                      संपादक - 9869402786

Post a Comment

Blogger