Ads (728x90)

-पहाड़ी विकास खण्ड के स्वामी गोविंदाश्रम इंटर कालेज में आयोजित चुनावी जन सभा में गरजे केन्द्रीय सुक्ष्म एवं लघु मध्यम उद्योग मंत्री

मीरजापुर (संतोष गिरि/आशीष कुमार तिवारी) सपा-बसपा व कांग्रेस के कारनामों से उत्तर प्रदेश पूरी तरह से बेहाल है। अब समय निर्णायक आ गया है। उक्त बातें केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री कलराज मिश्र ने शनिवार को पहाड़ी विकास खण्ड के पैड़ापुर स्थित स्वामी गोविंदाश्रम इंटर कालेज में भारतीय जनता पार्टी मझवां विधान सभा प्रत्याशी सुचिश्मिता मौर्य के चुनावी जन सभा के दौरान उमड़े भारी संख्या में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा। श्री मिश्र ने कहा कि वर्तमान समाजवादी पार्टी की अखिलेश सरकार में सड़को पर मां-बहनों की इज्जत लूटी जा रही है मामला उछलने पर सरकार इसे राजनीत से प्रेरित घटना बता अपना पल्ला झाड़ रही है। उन्होंने कहा कि मां-बहनों के इज्जत को राजनीतिक तौर पर देखने वाले ऐसी सरकार को उखाड़ फंेकने का वक्त आ गया है। उन्होंने कई घटनाओं का उदाहरण पेश किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। अपराधी खुले आम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने 100 नम्बर पुलिस वाहन व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा कि घटनाएं होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच रही है। कार्रवाइ किस पर कर रही है यह तो भुक्तभोगी ही जान सकता है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में ऐसी सरकार का बने रहने का
कोई हक नहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितो की बात करती है पर केन्द्र सरकार द्वारा आपदा राहत के लिए भेजा गया पैसा आखिर उसने किसानों में बांटा क्यो नहीं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार पैसा तो यूपी के विकास के लिए भेजती तो है पर उसका लाभ लोगों को मिल नहीं रहा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बसपा मुखिया दलितो की हितैषी बनती तो हैं पर आज तक दलितो का कोई विकास नहीं किया यदि किया भी तो अपना और अपने चाहने वालो का। श्री मिश्र ने कहा कि बसपा ने हमेंशा दलितो व पिछड़ो को सिर्फ ठगने का काम किया। उन्होंने कहा कि दलित की बेटी आज सिर्फ दौलत की बेटी होकर सिमट गयी। जनसभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बालेन्दुमणि त्रिपाठी, गंगासागर दुबे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य रामनारायण बिन्द, माण्डवीशरण दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, बृजभूषण सिंह, लालबहादुर सिंह, डा. रविन्द्र कुमार द्विवेदी, निर्मला राय ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी मझवां विधान सभा प्रत्याशी सुचिश्मिता मौर्य, संजय मौर्य, मणिशंकर मिश्र, विद्याधर तिवारी, राकेश सिंह, रमाकांत दुबे, संजय सिंह, महेन्द्र सिंह, विकेश्वर प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी मझवां विधान सभा प्रत्याशी सुचिश्मिता मौर्य ने केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री को बुके प्रदान कर जहां स्वागत किया वहीं जिलाध्यक्ष बालेन्दुमणि त्रिपाठी की ओर से कार्यकर्ताओं के साथ ही मझवां विधान सभा प्रभारी की ओर से भारी भरकम माले के साथ उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर मझवां विधान सभा प्रत्याशी के पति संजय कुमार मौर्य, जिलाध्यक्ष बालेन्दुमणि त्रिपाठी, अनिल कुमार सिंह, विद्याधर तिवारी समेत कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

सुचिश्मिता मौर्य न सिर्फ प्रत्याशी बल्कि एक कुशल गृहिणी बताया

मीरजापुर। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में पहाड़ी विकास खण्ड के पैड़ापुर स्थित स्वामी गोविंदाश्रम इंटर कालेज परिसर में आयोजित चुनावी जनसभा के दौरान बतौर मुख्य अतिथि केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री कलराज मिश्र ने मझवां विधान सभा प्रत्याशी सुचिश्मिता मौर्य को न सिर्फ प्रत्याशी बताया बल्कि एक कुशल गृहणी की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि कुशल गृहणी मझवां को अपने परिवार जैसा रखेगी।

Post a Comment

Blogger