Ads (728x90)

- गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गैपुरा स्थित वैद्य श्रीकांत पाण्डेय बालिका इण्टर कालेज में आयोजित चुनावी जनसभा में भरी हुकार

- कहा, यूपी में भाजपा सरकार बनी तो बदल दी जायेगी तस्वीर

जिगना (संतोष गिरि/आशीष कुमार तिवारी) भारत एक शांति प्रिय देश है और रहेगा। देश के साथ किसी भी प्रकार का छेड़छाड़ किसी किमत पर बर्दाश्त न की जायेगी उक्त बातें राजा दक्ष के यज्ञस्थली छानबे में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को गैपुरा स्थित नगर विधान सभा व छानबे विधान सभा प्रत्याशियों की ओर आयोजित चुनावी जन सभा के दौरान व्यक्त करते हुए कही। गृहमंत्री ने कहा कि हमने पूरी दुनियां को संदेश दिया है कि भारत किसी भी मामले में कमजोर नहीं। उन्होंने कहा कि बाजपेयी जी ने कहा कि था कि दोस्त बहुत होते हैं पर पड़ोसी बहुत नहीं। केन्द्र में कांग्रेस की सरकार के दौरान पाकिस्तानी सेना हमारे सीमा में घूस कर सैनिको को मार गिराते थे हमारी सेना उपर के अधिकारियों और नेताओं के इशारों की प्रतिक्षा करती थी उन्होंने कहा कि जब केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी तो हमारे देश के सैनिको का भी सिर गर्व से उंचा उठा परिणाम यह हुआ कि यदि कोई हमारे सीमा में आतंकवादी हरकतें करता है तो हमारे देश के सैनिक उसके घर में घूस कर वार करते हैं। उन्होंने प्रदेश में हो रहे चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश की हालत बद से बदतर हो गयी है। उत्तर प्रदेश शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास के मामलो में काफी पीछे चल रहा है। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाये जाने का दावा करने वाली सपा सरकार का हाल तो प्रदेश का भ्रमण कर ही देखा जा सकता है। उन्होंने यहां की बदहाल सड़कों, अधूरे पुल का जिक्र करते हुए उमड़ी जनता का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश काफी पिछड़ा हुआ है। आज यूपी में नकल माफियाओं का बोलबाला है जिस नम्बर पर मुख्यमंत्री था उस दौर में उत्तर प्रदेश में नकल विहीन परीक्षाएं हो रही थीं। बच्चे पढ़ाई कर नौकरी के योग्य बनते रहे पर आज नकल विहिन परीक्षा की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्हांेने कहा कि प्रदेश का विकास सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही करा सकती है। श्री सिंह ने कहा कि कीचड़ में ही कमल खिलता है उन्होंने भाजपा नगर विधान सभा प्रत्याशी पं. रत्नाकर मिश्र व छानबे विधान सभा प्रत्याशी का हाथ अपने हाथ में लेकर भारी मतो से जीताने की अपील की। मंच की अध्यक्ष आशुकांत चुनाहे ने जहां की वहीं अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बालेन्दुमणि त्रिपाठी ने की। इस मौके पर पूर्व मंत्री डा. सरजीत सिंह डंग, आशाराम, रमेश ओझा, लालबहादुर सिंह, विजय वर्मा, श्रीनारायण अग्रवाल, रावत पाण्डेय के अलावा भाजपा नगर विधान सभा प्रत्याशी पं. रत्नाकर मिश्र, छानबे विधान सभा प्रत्याशी राहुल कोल ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी नितीन विश्वकर्मा, विकेश्वर प्रताप सिंह, विष्णु मालवीय समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।


अपनो के बीच आकर गदगद हुए गृहमंत्री

जिगना। चुनावी जनसभा के बहाने अपनो के बीच पहुंच गृहमंत्री राजनाथ सिंह न सिर्फ गदगद दिखे बल्कि अपने पुराने दिनों की याद ताजा करते हुए मंच से व्यक्त किया। उन्होंने मंच से ही लोगों के चेहरे देख-देख नाम पुकारते रहे। जैसे ही श्री सिंह ने लोगों का नाम ले-लेकर पुकार सुनने वाले लोगों के सीने गर्व से चैड़े हो गये।
जिगना जैसे ही गैपुरा स्थित वैद्य श्रीकांत पाण्डेय बालिका इण्टर कालेज मैदान में जैसे ही गृहमंत्री का हेलीकाॅप्टर उतरा वैसे ही भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष बालेन्दुमणि त्रिपाठी, शिवचंद मिश्र, मणिशंकर मिश्र, कमलेश दुबे, उमेश सिंह, राजन चैबे, अनिल सिंह  व भरत सिंह ने पहुंच कर स्वागत किया। तत्पश्चात गृहमंत्री सीधे मंच की ओर कूच कर गये।

----------------------------------------------------------------------------------------------
‌‍"हिन्दुस्तान की आवाज में पेड़ न्यूज़ स्वीकारी नही जाती 
चुनाव में जो उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है, वह किसी भी पार्टी से हो, वह अपने प्रचार की जानकारी व फोटो
 बेब न्यूज़ हिन्दुस्तान की आवाज के  
hindustankiaawaz.in@gmail.com 
presshindustan@gmail.com 
इस ईमेल आय डी पर भेजे, उम्मीदवारों  के प्रचार की जानकारी मुफ्त में प्रकाशित किया जायेगा 
महत्व की सूचना - उम्मीदवारों ने यदि प्रतिस्पर्धी उम्मीदवार पर निचले स्तर पर टिका किया, तो वह समाचार प्रकाशित नही की जाएगी,  हिन्दुस्तान की आवाज में पेड़ न्यूज़ स्वीकारी नही जाती, यह सभी ध्यान दे.
                                                                                                                             मोहम्मद मुकीम शेख
                                                                                                                      संपादक - 9869402786

Post a Comment

Blogger