Ads (728x90)

भिवंडी (एम हुसेन) पुर्व 14 फरवरी 017 को रात्रि लगभग 9 बजे के दरम्यान समृद्धि अपार्टमेंट रूम नंबर 202 कामतघर रोड ओस्वालवाडी हॉल के पीछे रहने वाले नगरसेवक स्व मनोज म्हात्रे की पुरानी रंजिश के चलते उनके सगे चचेरे भाई प्रशांत भास्कर म्हात्रे, महेश पंडित म्हात्रे, मयूर उर्फ कोको प्रकाश म्हात्रे आदि कुल सात लोगों ने मिलकर उनकी गोली मारकर तथा धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे, इस हत्या मामले में नारपोली पुलिस स्टेशन ने सी आर नंबर 61/017 भादवि 302,143,146,147,148,149 सहित भारतीय हथियार अधिनियम 3,25,27 व37 (1) ,135 अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। हत्यारोपियों के फरार होने से ओस्वालवाडी, रामनगर, नारपोली क्षेत्र की जनता व कांग्रेस पार्टी ने पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए आक्रोश जताया था। जिसपर भिवंडी पुलिस उपायुक्त मनोज पाटिल अलग अलग 6 पुलिस की टीम तथा अपराध शाखा की 3 टीम गठित कर उक्त हत्यारोपियों को तलाश करने व गिरफ्तार करने के लिए तैनात कर दिया था। पुलिस सक्रिय हुई और परिणामस्वरूप बीते कल सी एस टी रेल्वे स्टेशन से मनोज म्हात्रे के हत्यारोपी महेश पंडित म्हात्रे व मयूर उर्फ कोको प्रकाश म्हात्रे को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों को पुलिस ने आज भिवंडी कोर्ट में पेश किया जिन्हें मा कोर्ट ने 28 फरवरी तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। उक्त हत्या मामले की विस्तृत जांच वपुनि सुरेश जाधव नारपोली पुलिस स्टेशन कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि बहुत जल्द हम अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।

Post a Comment

Blogger