Ads (728x90)

-कर दाताओं को पेंशन व व्यवसाइयों हेतु दुर्घटना बीमा लागू करने का लुभावना वादा करते हुए सपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
-खस्ताहाल सड़कों की चर्चा पर बगलें झांकते नजर आये।

मीरजापुर। (संतोष गिरी/अशीष तिवारी) सपा नेता व पूर्व राज्य सभा सांसद बनवारी लाल कंछल ने केन्द्र की भाजपा सरकार को व्यवसाई व किसान विरोधी ठहराते हुए कहा कि नोटबंदी से सबसे ज्यादा नुकसान व्यवसाइयों का ही हुआ है। व्यापारी समाज इस समय केन्द्र सरकार की नोटबंदी, आयकर विभाग की खामियों व उद्योग व्यापार के मंदी से बेहद परेशान है। जबकि प्रदेश की सपा सरकार में व्यापारियों, उद्यमियों के हित में सैकड़ों कार्य किये हैं। व्यापारियों का पाँच लाख का दुर्घटना बीमा इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। जबकि यह सुविधा अन्य प्रदेश में नही दी गई है। इसके अलावा सपा मुखिया मुलायम सिंह व प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने व्यापारी समाज का सम्मान व स्वाभिमान बढ़ाने के लिए बिना विधायकी आठ व्यापारियों को मंत्री बनाया है, तथा कई व्यापारियों को राज्य सभा में भी भेजा है। कंछल यहां नगर के स्टेशन रोड स्थित सपा प्रत्याशी के संस्थान पर आयोजित प्रैसवार्ता में बोल रहे थे। उक्त के अनुसार जब-जब केन्द्र में भाजपा की सरकार आती है, वह व्यापारियों का व्यापार बर्बाद करने का काम करती है। उन पर जटिल और काले कानून थोपती है। मौजूदा केन्द्र सरकार ने खुदरा बाजार में एफडीआई को सौ प्रतिशत् छूट देकर व्यापार को बर्बाद कर दिया। सर्राफा व्यापारियों पर एक्साइज कर थोपा गया। 42 दिन की देश व्यापी हड़ताल में व्यापारियों की नहीं सुनी गई। पूरे देश में सैकड़ों आयकर छापे डालकर व्यापारियों को तबाह किया गया। उन पर पैन कार्ड थोपा गया। थोक दवा व्यवसाइयों पर फार्मासिस्ट रखना अनिवार्य बनाया गया। बी एस सी से कम पढ़े व्यापारियों को खाद व्यापार करने पर रोक लगाई गई। आयकर कानून की जिन धाराओं में केवल जुर्माने का प्रावधान था, उन धाराओं में जेल प्रावधान लागू किया गया। जुर्माने की दरें हजारों से बढ़ाकर पाँच लाख तक की गई। टीडीएस कानून में पहली बार जुर्माने के स्थान पर जेल का प्रावधान किया गया। नये जी एस टी कानून में व्यापारियों के लिए तीन माह से लेकर पाँच वर्ष तक के जेल का प्रावधान बनाया गया है। सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कंछल ने कहा कि पचास से अधिक वस्तुओं पर वैट समाप्त किया गया। दो दर्जन वस्तुओं पर वैट की दरों में कमी की गई। फार्म-38 पचास रुपये के स्थान पर पाँच रुपये किया गया। इसके अलावा साइकिल, ट्राईसाइकिल, रिक्शा एवं पार्ट्स कम्पोनेट, एसेसरीज व टायर-ट्यूब को कर मुक्त किया गया। लोहे के निर्माताओं पर पाँच प्रतिशत् की जगह एक प्रतिशत् कर किया गया। इसके अलावा प्रदेश की जनता को मुफ्त दवाई, पढ़ाई व सिंचाई भी है। कन्याविद्या धन, बेरोजगारी भता , निःशुल्क लैपटाप व साइकिल तथा बैट्री रिक्शा देते हुए दो करोड़ लोगों को समाजवादी पेंशन दी है। इसके अलावा कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग को 1056 नई गाड़ियां दी गई। वार्ता के दौरान मीडियाकर्मियों द्वारा सपा शासन में खराब कानून व्यवस्था व जर्जर सड़कों के बारे में सवाल पूछने पर कंछल बगलें झांकते नजर आये। उन्होंने मीडिया के माध्यम से आश्वासन दिया कि अगले तीन माह में जिले की खराब सड़कें सुधार दी जायेंगी। किन्तु यह पूछे जाने पर कि जो काम स्थानीय विधायक व राज्य मंत्री कैलाश चैरसिया पन्द्रह साल में नहीं करा पायें, वह तीन माह में कैसे होगा। इस बात पर उन्होंने चुप्पी साध ली। प्रैसवार्ता के दौरान सपा एमएलसी डा. सरोजिनी अग्रवाल एवं पूर्व नपा अध्यक्ष दीपचन्द्र जैन इत्यादि मौजूद थे।
----------------------------------------------------------------------------------------------
‌‍"हिन्दुस्तान की आवाज में पेड़ न्यूज़ स्वीकारी नही जाती 
चुनाव में जो उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है, वह किसी भी पार्टी से हो, वह अपने प्रचार की जानकारी व फोटो
 बेब न्यूज़ हिन्दुस्तान की आवाज के  
hindustankiaawaz.in@gmail.com 
presshindustan@gmail.com 
इस ईमेल आय डी पर भेजे, उम्मीदवारों  के प्रचार की जानकारी मुफ्त में प्रकाशित किया जायेगा 
महत्व की सूचना - उम्मीदवारों ने यदि प्रतिस्पर्धी उम्मीदवार पर निचले स्तर पर टिका किया, तो वह समाचार प्रकाशित नही की जाएगी,  हिन्दुस्तान की आवाज में पेड़ न्यूज़ स्वीकारी नही जाती, यह सभी ध्यान दे.
                                                                                                                             मोहम्मद मुकीम शेख
                                                                                                                      संपादक - 9869402786








Post a Comment

Blogger