Ads (728x90)

आगरा ( अजहर उमरी ) कांग्रेस के लीडर डॉक्टर अखिलेश दास गुप्ता ने आगरा की एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस कर लोगों को किया मुख़ातिब। उन्होंने का कि सपा-कांग्रेस गठबंधन स्वाभाविक राजनीतिक मिलन है जो जनता के अर्शीवाद से ऐतिहासिक बहुमत से सरकार बनाकर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनायेगा। राहुल-अखिलेश के नेतृत्व में प्रदेश आर्थिक प्रगति और समृद्धि की बुलंदियां छुयेगा। यह बात आज यहां पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कद्दावर कांग्रेसी नेता डॉक्टर अखिलेश दास गुप्ता ने कही।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश से अच्छे दिनों का वायदा कर, व्यापारियों के वोट और समर्थन से केन्द्र में बहुमत की सरकार बनायी लेकिन सत्ता पाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने नोटबंदी, कैशलेस औश्र डिजिटल ट्रांजेक्शन के रूप में व्यापारियों को ऐसे ज़ख़्म दिये हैंजिनसे कारोबार पूरी तरह बन्द हो गया।
उन्होंने आगे कहा कि हर साल एक करोड़ लोगों को रोज़गार देने की बात करने वाली सरकार ने देश में व्यापार बंदी लागू कर दी और एक झटके में छोटे बड़े सभी कारोबार ठप्प पड़ गये, करोड़ों लोग बेरोजगार हो गये।
नोटबंदी से परेशान करोड़ों देशवासी की आत्मा भाजपा सरकार को कोस रही है। भाजपा के घमण्ड का जवाब व्यापारी अपने वोट और एकता से देंगे और उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन को भारी बहुमत से जिताकर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनायेंगे।
राहुल अखिलेश का नेतृत्व प्रदेश को और देश को आर्थिक तरक्की के शिखर पर पहुंचायेगा। सपा कांग्रेस गठबंधन एक स्वाभाविक और आत्मीय मिलन है जो बहुत देर तक जायेगा।
नोट बंदी के बाद तीन महीने हो गये हैं लेकिन आज तक बैंकों में कितना पैसा आया, भाजपा सरकार यह भी नहीं बता पायी। उन्होंने कहा कि हम अहिंसावादी लोग अपना जवाब पोलिंग बूथ पर जा कर अपना वोट दे कर भाजपा को हराकर देंगे। उन्होंने अंत में सभी लोगों से विशेष कर व्यापारी भाइयों से अपील सपा कांग्रेस के हक़ में वोट देने की अपील की। प्रेस कांफ्रेस में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष हाजी अबरार, पूर्व शहर अध्यक्ष अश्वनी जैन, अदनान कु़रैशी, मुहम्मद अबरार, तजेन्द्र राजौरा आदि लोग मौजूद रहे।
कैप्शन-डॉक्टर अखिलेश दास गुप्ता प्रेस कांफ्रेंस पर ख़िताब करते हुए।

Post a Comment

Blogger