Ads (728x90)

प्रताप पैलेस पट्टी के कार्यकर्ता सम्मलेन में भावुक हुए पूर्व मंत्री

 प्रतापगढ (प्रमोद श्रीवास्तव)गुरूवार को पट्टी नगर स्थित प्रताप पैलेस में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मलेन में पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मोती सिंह ने सूबे की सरकार पर जमकर निशाना साधा, साथ ही साथ उन्होंने सभी वर्ग के लोगो को साथ लेकर चलने की बात कही। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की देश के प्रधानमन्त्री मोदी जी का सबका साथ सबका विकास का नारा अगर धरातल पर लाना है तो भारतीय जनता पार्टी को जिताना ही होगा। सूबे की सरकार ने नौजवानों के साथ छल किया गरीबो के हितो से दूर रही तो वही लोकप्रिय प्रधानमन्त्री ने गरीबो के लिए उज्जवला योजना चलाई। पट्टी के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की बात उन्होंने कही। कार्यक्रम में कई बार लोगो को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री भावुक भी हो गए।कार्यक्रम का संचालन गुलाब सिंह पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम चरित्र वर्मा जयसिंह मजलउ सिंह मोनू सिंह चन्दन सिंह अधिवक्ता कुवर सिंह अमित सिंह राम प्रकाश पाण्डेय प्रधान निशाकांत पाण्डेय आनंद प्रधान आशीष सिंह पवन सिंह सुभम सिंह कैलाश प्रधान राज कुमार जायसवाल प्रतिनिधि धनंजय सिंह सुरेश जायसवाल मीडिया प्रभारी विनोद सिंह आशीष खंडेलवाल विजय यादव अधिवक्ता राज बहादुर यादव अशोक श्रीवास्तव छोटे दूबे सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रजनीकांत पाण्डेय ने किया।

Post a Comment

Blogger