Ads (728x90)

भिवंडी। एम हुसेन। मुख्यमंत्री द्वारा ठाणे-भिवंडी, कल्याण में मेट्रोरेल की पांचवें चरण की मंज़ूरी दिए जाने
की योजना पर कर्यान्यवय किये जाने हेतु एमएमआरडीए आयुक्त यू.पी.एस. मदान ने अपनी टीम के साथ भिवंडी का निरिक्षण दौरा किया | साथ ही आयुक्त मदान ने भिवंडी मनपा मुख्यालय में आकर मनपा क्षेत्र में चल रही एमएमआरडीए की अन्य योजनाओं पर महापौर तुषार यशवंत चौधरी व मनपा आयुक्त डॉ. योगेश म्हसे से चर्चा कर जानकारी ली | एमएमआरडीए आयुक्त मदान के भिवंडी दौरे से भिवंडी में मेट्रोरेल जैसी महत्वपूर्ण ट्रेन चलाये जाने की संभावना की नई किरण का भिवंडी वासियों में संचार हुआ है | साथ ही भिवंडी में मेट्रोरेल चलाये जाने की उम्मीद बढ़ने से नागरिकों में ख़ुशी व्याप्त है | उल्लेखनीय है कि भिवंडी लोकसभा के भाजपा सांसद कपिल पाटिल के अथक प्रयास व निवेदन के बाद दो महीने पूर्व राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भिवंडी के नागरिकों के हित के लिए मुंबई वडाला से ठाणे तक की मेट्रोरेल का विस्तारीकरण कर ठाणे-भिवंडी-कल्याण शहर तक मेट्रोरेल के पांचवें चरण की मंज़ूरी दिए जाने की घोषणा की थी | यह योजना एमएमआरडीए के तहत क्रियान्यवय की जानी है | इस योजना के तहत ठाणे से भिवंडी होकर कल्याण जाने वाली मेट्रोरेल के मार्ग पर 17 स्टेशन बनाने का प्रावधान किया गया है | जिसमें ठाणे के कापुरबावड़ी, बालकुम नाका, कशेली, काल्हेर, पूर्णा, अंजूरफाटा, धामनकर नाका, गोपालनगर, टेमघर, राजणोली, गोवे, कोनगाँव,दुर्गाडी, सहजानंद चौक, व कल्याण शामिल हैं | 24कि.मी. लंबे मेट्रोरेल मार्ग पर अनुमानित खर्च 8 हज़ार416 रुपया आएगा | ठाणे-भिवंडी-कल्याण शहर को मेट्रोरेल से जोड़ने पर इन शहरों से मुंबई तथा अन्य उपनगरों में यात्रा करने वाले लाखों नागरिक नौकरीपेशा लोग, विद्यार्थी तथा व्यापारियों को ट्रैफिक जाम जैसी समस्या से छुटकारा मिलेगा, साथ ही साथ सुविधाजनक आरामदेय सुखद यात्रा का अनुभव प्राप्त होगा | ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण बात है कि भिवंडी शहर में मेट्रोरेल चलाने के लिए बड़े पैमाने पर सड़क विस्तारीकरण की योजना लागू करनी होगी | इस पूरी महत्वपूर्ण योजना के सन्दर्भ में विस्तार से जानकारी लेने के लिए मंगलवार की सुबह एमएमआरडीए आयुक्त यू.पी.एस. मदान, सहायुक्त संजय यादव, अतिरिक्त आयुक्त प्रवीण दराडे, पालिका आयुक्त डॉ.योगेश म्हसे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीयों ने भिवंडी कार्य क्षेत्र मार्ग रास्ता व भिवंडी कल्याण रोड पर एमएमआरडीए द्वारा बनाये जा रहे नवनिर्माण उडानपुल आदि का निरिक्षण किया |

Post a Comment

Blogger