Ads (728x90)

मुंबई (मोहम्मद मुकीम शेख) महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक अध्यक्ष एम. एम. शेख व महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने जेनेट डिसूजा को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
गौरतलब है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैय्यद खुर्शीद अहमद की अनुमती और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर जेनेट डीसूजा को नियुक्त किया गया है। बता दे की जेनेट डिसूजा महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) रही है आपने अपने कार्यकाल में अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं को समझने के लिए पूरे महाराष्ट्र का दौरा किया और समस्याओं को सुलझाने के साथ साथ अल्पसंख्यक समाज के कैथलिक, जैन, पारशी, सिख मुस्लिम सहित सभी के लिए सराहनीय काम किया है यही नही आप मुंबई महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रहते समय आपने महिलाओं के हित के लिए अनेक कार्य किया है जेनेट डिसूजा के अनुभव का कांग्रेस को लाभ मिलेगा और पार्टी महाराष्ट्र में और मजबूत होगी। नवनियुक्त जेनेट डिसूजा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैय्यद खुर्शीद अहमद, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक अध्यक्ष एम. एम. शेख का आभार व्यक्त किया और कहा कि मैं कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया जी के विचारों और कांग्रेस के नीतियों को महाराष्ट्र के जन जन तक पहुचाउगी और अल्पसंख्यक विभाग और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का सदैव प्रयास करुगी। जेनेट डिसूजा की नियुक्ति पर उनके गृह क्षेत्र मुंबई के उपनगर में अल्पसंख्यक समाज के ख़ुशी की लहर दौड़ गयी और एक दूसरे को मिठाईया खिलाकर ख़ुशी मनाई वही नवनियुक्त जेनेट डिसूजा को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक अध्यक्ष एम. एम. शेख, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के सचिव मोहम्मद मुकीम शेख, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग कोकण डिवीजन के अध्यक्ष अनीश कुरैशी, उपाध्यक्ष आजम शेख, जलगांव जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मुन्नवर खान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नासिर गौहर खान सहित अनेक पदाधिकारियो और समाजसेवियों ने मुबारकबाद दी।

Post a Comment

Blogger