Ads (728x90)

नालासोपारा (. आर आर सिह ) नालासोपारा पूर्व स्थित तुलींज पुलिस स्टेशन अंतर्गत तुलींज नाका क्षेत्र में एक युवक ने महज पाँच हजार रूपये के लिए एक व्यक्ति पर चाक़ू से वार कर जान लेवा हमला करने की घटना सामने आयी है।पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ 307,506 के तहत मामला दर्ज कर फरार की तलाश में जुटी है।
मिली जानकारी अनुसार नालासोपारा पूर्व क्षेत्र के रमा नगर बिल्डिंग A विंग रूम 201,पोस्ट ऑफिस के पास, तुलींज नाका निवासी विनीत अशोक पाटील (32) वर्षीय। पाटील का क्षेत्र में
मंडप डेकोरेट का व्यवसाय है।उनकी पहचान उतर प्रदेश निवासी प्रेम गुप्ता से कुछ महीने पहले हुयी थी। प्रेम गुप्ता ने अपना खुद का अंडेपाँव व्यवसाय करने हेतु पाटील से पाँच हजार रूपये उधार लिए और कुछ समय बाद लौटाने की बात कही। लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद रूपये नही लौटाए तो पाटील द्वारा अपने रूपये मांग ना जायज था बार बार रूपये की मांग से गुप्ता परेशान रहता था।22 जनवरी दोपहर की 1 बजे के आसपास गुप्ता ने
उक्त बारे में बात करने पाटील को तुलसी मानस स्कूल के पास बुलाया और लेनदेन की बात हुयी।इसी बीच दोनों में विवाद बढ़ गया। गुप्ता ने पहले से अपने पास रखे चाकू से पाटील के गले पर वार कर फरार हो गया। वही कुछ स्थानीय लोगो की मदद से जख्मी पाटील को नजदीकी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती किया गया है। फिलहाल पाटील की शिकायत पर पुलिस ने प्रेम गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की छानबीन में जुटी है ।मामले की जाँच सुदर्शन पोतदार कर रहे है।

Post a Comment

Blogger