Ads (728x90)

जी.प., पं. स.के लिए १६ व २१ फरवरी को और महापालिका के लिए २१ फरवरी को मतदान - २३ फरवरी को एक शाथ मतगणना -
मुंबई ( मोहम्मद मुकीम शेख ) राज्य में मुंबई सहित 10 महापालिका , 25 जिल्हा परिषद व 283 पंचायत समितीं का चुनाव का बिगुल बुधवार से बजा. सबका ध्यान लगे रहने वाले चुनाव का कार्यक्रम राज्य निवडणूक आयुक्त ज. स. सहारिया ने घोषित किया. राज्य के 10 महापालिका का चुनाव 21 फरवरी को एक शाथ चुनाव होने वाला है. जिल्हा परिषद और पंचायत समिती का चुनाव सिर्फ दो चरण १६ और 21 फरवरी को होने वाला है 23 फरवरी को एक ही दिन मतगणना होने वाली है. पहिले चरण में 15 जिल्हा परिषद और 165 पंचायत समितीया चुनाव के लिए मतदान होने वाला है . वही दूसरे चरण में 10 जिल्हा परिषद और 118 पंचायत समिती के चुनाव के लिए मतदान होने वाला है. राज्य के स्थानिय स्वराज्य संस्थांका चुनाव घोषित होने से अभी से लेकर मतगणना समाप्त होने तक आचारसंहिता लागू रहने वाली है.  मुंबई, पुणे, पिंपरी चिंचवड, ठाणे, उल्हासनगर, नाशिक, नागपूर, अकोला, अमरावती, सोलापूर इन 10 महानगरपालिका का कार्यकाल 10 मार्च से 3 अप्रेल के दरम्यान समाप्त होने से इन महापालिका के नियम के अनुसार कार्यकाल समाप्त होने के पहले चुनाव करवाना जरूरी था. तथा मार्च अप्रेल महिने में दसवीं बारावी की परीक्षा व शिक्षक विधायक चुनाव होने से महापालिका का चुनाव 21 फरवरी को किया जायेगा यह सहारिया ने कहा . 5 जनवरी को केंद्रीय चुनाव आयोगने मतदार सूची हमे दिया है जिसे 12 जनवरी को महापालिका को अपने वेबसाईटपर प्रदार्शित करना है. 12 से17 जनवरी के दरम्यान इसपर सूचना व शिकायत मंगाकर 21 जनवरी को अंतिम मतदार सूची प्रकाशित की जायेगी. नगरपालिका चुनाव की तरह ही महापालिका, जिल्हा परिषद, पंचायत समिति चुनाव के लिये उम्मीदवारों को कॉम्युटराज्ड फॉर्म भरकर चुनाव अधिकारी के पास जमा करे जिसके कारण निवेदन रिजेक्ट नही होगा यह सहारिया ने बताया. चुनाव में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को पंचायत समिती के लिए 2 लाख, जिल्हा परिषद के लिए 3 लाख, ब वर्ग के महापालिका के लिए 4 लाख और अ वर्ग के महापालिका के लिए 5 लाख रुपये खर्च की सीमा दी गयी है. उम्मीदवार अपना खर्च चेक या इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से करे तथा किये गए खर्च की रिपोर्ट चुनाव समाप्त होने के एक महिने के भीतर दे यह आवाहन सहारिया ने किया है.  महानगरपालिका चुनाव २०१७ कार्यक्रम  दि. २७/१/२०१७ से दि.३/२/२००७ तक फाॅर्म भरना दि.૪/२/२०१७ फाॅर्म की छटनी दि.૪/२/२०१७ फाॅर्म वापस लेना दि.५/२/२०१७ चुनाव चिन्ह वितरण दि.१९/२/२०१७ तक प्रचार करना दि.२१/२/२०१७ को मतदान दि.२३/२/२०१७ को मतगणना चुनाव होने वाले 25 जिल्हा परिषद 1) रायगड, 2) रत्नागिरी, 3) सिंधुदुर्ग, 4) पुणे, 5) सातारा, 6) सांगली, 7) सोलापूर, 8) कोल्हापूर, 9) नाशिक, 10) जळगाव, 11) अहमदनगर, 12) अमरावती, 13) बुलढाणा, 14) यवतमाळ, 15) औरंगाबाद, 16) जालना, 17) परभणी, 18) हिंगोली, 19) बीड, 20) नांदेड, 21) उस्मानाबाद, 22) लातूर, 23) वर्धा, 24) चंद्रपूर, 25) गडचिरोली पहिला चरण  हिंगोली, बीड, नांदेड, उस्मानाबाद, लातूर, जळगाव, अहमदनगर, बुलढाणा, यवतमाळ, औरंगाबाद, जालना, परभणी, वर्धा, जळगाव, चंद्रपूर, गडचिरोली  दूसरा चरण रायगड, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापूर, गडचिरोली  जिल्हा परिषद व पंचायत समिती चुनाव कार्यक्रम  पहिला चरण   अर्ज करना -दि २७ जनवरी से १ फरवरी २०१७ मतदान -दि. १६ फरवरी २०१७ मतगणना -दि. २३ फरवरी २०१७ दुसरा चरण अर्ज करना -दि १ फरवरी से ६ फरवरी २०१७ मतदान -दि. २१ फरवरी २०१७ मतगणना -दि. २३ फरवरी २०१७

Post a Comment

Blogger