Ads (728x90)

कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन में जुटी भारी भीड़, सात युवा ग्रुप सहित पांच सौ से अधिक महिला-पुरुष कांग्रेस में शामिल ||

भिवंडी। एम हुसेन। भिवंडी पश्चिम विधान सभा स्थित तुलसीनगर, खाड़ी पार में भिवंडी जिला उपाध्यक्ष सोहराब खान के कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन भिवंडी शहर अध्यक्ष शोएब गुड्डू व कांग्रेस गटनेता जावेद दलवी के हाथो संपन्न हुआ | इस कार्यक्रम में उपस्थित भारी भीड़ को सम्बोधित करते हुए भिवंडी जिला कांग्रेस अध्यक्ष शोएब गुड्डू ने प्रधानमंत्री मोदी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि नोटबंदी से परेशान किसान, मजदूर, गरीब जनता कांग्रेस के साथ खड़ी है | भिवंडी मनपा की आगामी चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा है | इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शोएब गुड्डू, कांग्रेस गटनेता व पूर्व महापौर जावेद दलवी, उपमहापौर अहमद हुसेन सिद्दीकी , मनपा स्थायी समिति सभापति इमरान खान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पप्पू राका, पूर्व सरपंच नामदेव शास्त्री,उपसरपंच जवाहर मंडल, महिला अध्यक्ष रेहाना अंसारी, प्रवक्ता इकबाल सिद्दीकी, परवेज खान (पीके), स्थानीय महिला अध्यक्ष मीना मैडम, साफिया मैडम, प्रशांत जाधव सहित कई नगरसेवक व स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे |

भिवंडी से सटे खाड़ी पार क्षेत्र के दबंग कांग्रेसी कार्यकर्ता शोहराब खान द्वारा कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन का भव्य आयोजन किया गया था | कांग्रेस के कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ को देखकर कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता गदगद हो गये | स्थानीय कार्यकर्ताओं ने छतों से फूल की वर्षा कर कांग्रेस अतिथि नेताओं का स्वागत किया | इस अवसर पर सात अलग अलग यंग लोगों के ग्रुप ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की | इसी के साथ कांग्रेस में शामिल होने वाले महिला-पुरुषों का तांता लग गया | अध्यक्ष शोएब गुड्डू ने सभी को कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की व उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ शुभकामनाएं दीं | कार्यक्रम में पूर्व महापौर व कांग्रेस गटनेता जावेद दलवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सबसे झूठे प्रधानमंत्री साबित हुए हैं | पावरलूम उद्योग की बरबादी के लिए नोटबंदी व भाजपा सरकार ज़िम्मेदार है | देश की जनता भाजपाइयों को कभी माफ़ नही करेगी | दलवी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भाजपा के भस्मासुर हैं | आज भिवंडी के मजदूरों के घरों में फैली भुखमरी और लाखों की संख्या में बेरोज़गारी से मजदूरों का पलायन तथा उद्योगों के बंद होने की ज़िम्मेदार सिर्फ और सिर्फ केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार है | कार्यक्रम का संचालन इकबाल सिद्दीकी ने किया |



Post a Comment

Blogger