Ads (728x90)

प्रतापगढ(प्रमोद श्रीवास्तव ) प्रदेश में विधानसभा चुनाव की डुगडुगी बज गई है। बेल्हा में इस चुनाव में सवा तेइस लाख से अधिक मतदाता सात विधायक चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 78 हजार से अधिक नए मतदाता हैं, जो पहली बार अपनी पसंद के प्रत्याशी को वोट देंगे। पांच साल के इंतजार के बाद अब फिर उनकी बारी आ गई है।
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही राजनैतिक दलों की सरगर्मी बढ़ गई। सभी जनता के बीच पैठ बनाने में लगे हुए हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर तैयार मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चला था। इस बार वोटर लिस्ट में 78371 नए मतदाता बनाए गए हैं जो पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जनपद की सातों विधानसभा में कुल 23 लाख 28 हजार 439 मतदाता हैं। जिसमे 12 लाख 50 हजार 331 पुरुष, 10 लाख 77 हजार 834 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा 274 मतदाता अन्य हैं। पट्टी में 12 हजार 530, कुंडा में 12 हजार 398, विश्वनाथगंज में 11 हजार 496, बाबागंज में 11 हजार 249, रानीगंज में 10 हजार 95, रामपुर खास में 10 हजार 196, प्रतापगढ़ सदर में 10 हजार 407 नए मतदाता बनाए गए हैं, जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। हालांकि अंतिम सूची के प्रकाशन के बाद भी मतदाता बनने के लिए लोगों का मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है।
सातों विधानसभा में घट गए मतदाता
जनपद के सातों विधानसभा क्षेत्र में पुनरीक्षण 2017 के दौरान मतदाता घटे हैं। जहां पहले रामपुर खास में 3,18520 मतदाता थे, अब घटकर 3,14991 की संख्या रह गई है। इसी प्रकार बाबागंज में 310074 से घटकर संख्या 305016 पहुंच गई है। कुंडा में 347799 से घटकर 342453 हो गई है। विश्वनाथगंज में 387176 के सापेक्ष अब 380367 मतदाता ही रह गए हैं। सदर प्रतापगढ़ में 336757 से घटकर मतदाताओं की संख्या 330731 पहुंच गई है। पट्टी में 351566 के स्थान पर अब 339117 और रानीगंज विधानसभा में 320260 मतदाता से घटकर इनकी संख्या 315764 पहुंच गई है। आलेख्य प्रकाशन के पश्चात पुनरीक्षण अभियान के बाद अंतिम मतदाता सूची से 43713 मतदाता सातों विधानसभा से कम हो गए हैं।

Post a Comment

Blogger