भिवंडी ( एम हुसेन )प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए जनता द्वारा आयोजित कॅशलेस व्यवहार की अपेक्षा व्यक्त की है .प्रधानमंत्री का सपना साकार करने के लिए सासद कपिल पाटिल ने अपने कार्यक्षेत्र के भिवंडी लोकसभा मतदार संघ को कॅशलेस करने के लिए अभियान चलाया है।उक्त अभियान अंतर्गत नागरिकों को सहकार्य करने के लिए भाजयुमो कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए भाजपा ठाणे जिलाध्यक्ष दयानंद चोरघे ने मुंबई नाशिक महामार्ग स्थित फार्महाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया था .इस सम्मेलन में भाजयुमोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीकांत गायकर ,तालुकाध्यक्ष निलेश गुरव ,जिला उपाध्यक्ष रामनाथ पाटिल ,राजेंद्र भोईर ,प्रमोद पाटिल ,योगेश भोईर ,विधानसभाक्षेत्र अध्यक्ष पप्पू खंडागळे आदि सहित भाजपा युवा कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे .इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दयानंद चोरघे ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देश के हित लिए कॅशलेस व्यवहार करने के लिए आवाहन किया है .नोटबंदी के बाद जनता ने हर परेशानी सहन करते हुए प्रधानमंत्री के आश्वासन पर विश्वास किया है .भविष्य में संपूर्ण आर्थिक व्यवहार कॅशलेस करने के लिए निर्णय भाजप सरकार ने लिया है .इसलिए ग्रामीण की जनता को कॅशलेस व्यवहार का महत्व बताना और समझना अति आवश्यक है । इसलिए कार्यकर्त्ता प्रशिक्षित होकर जनता को कॅशलेस की जानकारी दिये जाने का आवाहन किया है .उक्त सम्मेलन में भाजपा भिवंडी युवा मोर्चा अध्यक्ष निलेश गुरव द्वारा तैयार की गई सूची के अनुसार कार्यकर्ताओं को विविध पदों पर नियुक्ति की गई है। जिसमें उपाध्यक्ष सचिन गुंदोलकर,रुपशे तरे ,समर पाटिल ,विवेक पाटिल ,पराग पाटोले ,देवेंद्र पाटिल ,मिलिंद म्हात्रे ,अविनाश पाटिल ,महासचिव योगेश गुलवी ,सचिन भोकरे ,सचिव संतोष पाटिल ,स्वप्निल ठाकरे ,कार्याध्यक्ष मयुर पाटिल ,कोषाध्यक्ष सनी पाटिल आदि अन्य कार्यकर्ताओं को युवा मोर्चा के विविध पदों पर नियुक्त किया गया है .युवा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति से भाजपा की ताकत निश्चितच रूप से बढेगी।
Related Posts
- Hindustan Ki Aawaz12 Jul 2022जरूरतमंद परिवार को सम्बल प्रदान किया | श्री दिगंबर जैन महा समिति अजमेर द्वारा किए जा रहे है सामाजिक सरोकार के कार्य
अजमेर | हिन्दुस्तान की आवाज | मोहम्मद मुकीम शेखश्री दिगंबर जैन महासमिति अजमेर द्वारा समिति अध्...
- Hindustan Ki Aawaz23 Apr 2021श्रीमती शालिनी शर्मा ने जारी किया वाहन चालकों के लिए स्टीकर ।
कोरोना कोविड--19 के खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र राज्य की महाविकास आघाड़ी सरकार ने मुंबई समेत सम्पूर...
- Hindustan Ki Aawaz19 Sep 2020भाजपा जिला संघटक पद पर सिद्धेश कपिल पाटील हुये नियुक्त
भिवंडी ।एम हुसेन। भाजपा ठाणे जिला ग्रामीण संघटक पद पर सिद्धेश कपिल पाटील की नियुक्...
- Hindustan Ki Aawaz19 Sep 2020सैनिकों के गणवेश हेतु रक्षा संबंधी स्थायी समिति में सांसद कपिल पाटील ने उठाई आवाज
भिवंडी ।एम हुसेन।सैनिकों के गणवेश के लिए दिए जाने वाले 10 हजार रुपए को लेकर सांसद कपिल पाटील ने रक्ष...
- Hindustan Ki Aawaz19 Sep 20206 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार
भिवंडी ।एम हुसेन ।पुलिस की निष्क्रियता के कारण भिवंडी शहर में दिन प्रतिदिन मादक पदार्थों की बि...
- Hindustan Ki Aawaz19 Sep 2020न्यायालय का कामकाज शुरू करने की याचिका खारिज
भिवंडी ।एम हुसेन। भिवंडी के वकील नसीम मोमिन, वकील सफावन मोमिन,वकील युवराज पाटील आदि नेे ...
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post a Comment
Blogger Facebook