मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के निर्णय का समर्थन करते हुए माहिम विधानसभा क्षेत्र से चार बार के विधायक चुनकर आए सुरेश गंभीर और बेस्ट समिति के सदस्य कामगार नेता सुनिल गणाचार्य ने शुक्रवार को दादर में आयोजित पत्रकार परिषद में भाजपा में शामिल हुए। कल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करने के बाद औपचारिक प्रवेश का कार्यक्रम मुंबई भाजपा अध्यक्ष विधायक आशिष शेलार की उपस्थिति में हुआ।
गौरतलब है कि सुरेश गंभीर माहिम परिसर से 1978 में नगरसेवक और उसके बाद माहिम विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक चुने गए थे। लोकसभा का चुनाव भी उन्होंने लडा था। उसके साथ उनकी कन्या मिनल गंभीर- देसाई ने भाजपा में प्रवेश किया। मिनल फिल्म क्षेत्र में काम करती है और वर्तमान में जी मराठी की लोकप्रिय सीरियल में प्रोड्यूसर के रूप में काम कर रहीं है। सुनिल गणाचार्य बेस्ट समिति में कार्यरत हैँ। 1997 से 2002 के दौरान वह कुर्ला से नगरसेवक थे। उसके बाद 2004 से बेस्ट समिति के सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। 2005 से बेस्ट कामगार सेना के महासचिव और महाराष्ट्र एसटी कामगार सेना के महासचिव के रूप में कार्यरत हैं। पार्टी में प्रवेश करने के दौरान सुरेश गंभीर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समाज के निचले तबके के उपेक्षित वर्ग के लिए काम कर रहें हैं। उनके नोटबंदी के निर्णय पर समाज के सभी घटकों ने समर्थन दिया। उनके द्वारा किए गए कामों के कारण ऐसा लगता है लोगों का बेहतर विकास होगा। और इससे प्रभावित होकर मैंने भाजप में प्रवेश लिया। सुनिल गणाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के विकास के मुद्दे को लेकर काम कर रहें हैं। प्रधानमंत्री द्वारा लिए गए नोट बंदी का निर्णय सर्वसामान्य लोगों के लिए है और केंद्र सरकार मुंबई के लिए अनेक योजना क्रियान्वित कर रही है। दोनों सरकार मिलकर मुंबई में अनेक विकास परियोजनाएं ला रहीं है। मुंबई मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि है इसलिए मुंबई के विकास के लिए काम करनेवाली भाजपा में मैं आज प्रवेश कर रहा हूँ। इस अवसर पर दोनों का स्वागत करते हुए आशिष शेलार ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए सभी निर्णय सर्वसामान्य लोगों के हितों के लिए है। नोटबंदी के निर्णय के बाद भाजपा के साथ राज्य की जनता बड़ी संख्या में खड़ी है। विकास की भूमिका लेकर भाजपा सरकार केंद्र और राज्य में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में काम कर रही है। इसलिए आज भाजपा में प्रवेश करनेवाले पूर्व विधायक सुरेश गंभीर और सुनिल गणाचार्य का मैं स्वागत करता हूं।
Post a Comment
Blogger Facebook