Ads (728x90)

भिवंडी। एम हुसेन। भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति सुभाष पारधी ने राज्य अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य पद पर निष्ठावान कार्यकर्ता राजीव प्रल्हाद खोब्रागडे की नियुक्ति की है .भाजपा युवा कार्यकर्ता खोब्रागडे की प्रदेश कार्यकारिणी पद पर नियुक्ति होने पर इन्हें भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया .खोब्रागडे यह चंद्रपूर जिला के मूल निवासी हैं व्यवसायी के रूप में पूर्व २५ वर्षो से भिवंडी तालुका के शेलार ग्रामपंचायत क्षेत्र स्थित स्थायी रूप से रहते हुए भाजप कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं .आदिवासी विकास मंत्री विष्णू सवरा के यह कट्टर समर्थक माने जाते हैं . राजीव खोब्रागडे की अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश सदस्य पद पर नियुक्ति होने पर इन्हें वरिष्ठ नेता बाबाजी काठोले ,अनंता भोईर ,गुरुनाथ लसणे ,सरपंच घनश्याम भोईर ,युवा नेता संदीप पाटिल आदि ने उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ शुभकामनाएं दीं




Post a Comment

Blogger