Ads (728x90)

वरिष्ठ शिक्षाविद आई. डी. सिंह का दुःखद निधन
वरिष्ठ शिक्षाविद् और हिंदी विद्या प्रचार समिती के उपाध्यक्ष तथा ट्रस्टी दिवंगत श्री आई. डी. सिंह का दुःखद निधन शुक्रवार को हुआ। वे 90 वर्ष के थे। हमेशा सक्रिय रहकर शिक्षा क्षेत्र में आधुनिकता और बदलाव लाने के लिए आई डी सिंह प्रयासरत रहते थे।
इनके निधन की खबर सुनते ही शिक्षा, सामजिक और राजनीति से जुड़े हुए लोगों ने शोक जताया। विक्रोली स्थित टागोर नगर स्मशान भूमि में अंतिम संस्कार विधी पूर्ण की गई।इनके पुत्र डॉ राजेंद्र सिंह, डॉ शैलेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह को सात्वंना देने के लिए पहुंचने वालों में भाजपा विधायक आर एन सिंह, पूर्व मंत्री और विधायक नसीम खान, कृपाशंकर सिंह, राजहंस सिंह, रमेश सिंह, लालता प्रसाद सिंह, वरिष्ठ पत्रकार आनंद राज्यवर्धन, अनुराग त्रिपाठी, भाजपा महामंत्री अमरजीत मिश्र, जेपी सिंह,अनिल गलगली, दिनेश ठक्कर, वेलूस्वामी नायडू, एड सुनील सिंह, राजकुमार सिंह प्रमुख थे। सोमवार, दिनांक 10 अक्टूबर की शाम 5 बजे से 7 बजे तक घाटकोपर पश्चिम स्थित हिंदी हाईस्कूल में शोकसभा रखी गई हैं।

Post a Comment

Blogger