Ads (728x90)

मुंबई, 18 अक्टूबर 2016: भारत के खास पारंपारिक पहनावे के ब्रांड सभ्यता ने, मुंबई (थाने) में अपने तीसरे स्टोर का शुभारंभ कर, देश के बढते बाजार में अपने ब्रांड का अस्तित्व बढाया। विभिन्न महानगरों और शहरों में सफलता के बाद, यह ब्रांड अब पारंपारिक और समकालीन पहनावे में नवीनतम रुझान और फैशन मुंबई वालों के लिए ले कर आया है। अगले 10 दिनों में यह ब्रांड मुंबई (दादर) में अपना चौथा स्टोर शुरू कर रहा है।

इस नए स्टोर में मुंबई के खरीदारों के लिए विभिन्न फैशन के मिश्रण, मौसम के अनुसार विभिन्न रंग, खरीदारों की पसंद अनुसार पारंपारिक पहनावे का संग्रह उपलब्ध है। देश की फैशन की राजधानी मुंबई होने के नाते,  बढतें युवाओं और कार्यालयीन महिलावर्ग के लिए, व्यापारीयों, मनोरंजन तथा सांस्कृतिक गतिविधियों का यह प्रमुख केंद्र है।  मुंबई के फैशनेबल और स्टाइलिश स्त्री-पुरुष अब सभ्यता के अन्य परिधानों के साथ ठाठ से शरद ऋतु-विंटर 16 संग्रह का आनंद ले सकतें हैं।

शुभारंभ के अवसर पर बोलते हुए सभ्यता के निदेशक पंकज और अनिल ने कहा, ‘‘फैशन की राजधानी मुंबई के लिए हमारा नया संग्रह पेश करते हुए हमें बडी खुशी हो रही है।  सभ्यता का शहर में तीसरा स्टोअर है और जल्द ही और स्टोर शुरू करने की हमारी मनशा है।  इस शुभारंभ के साथ, मुंबई वालों के लिए, फैशनेबल, ठाठ और आरामदेह ऐसे पारंपारिक और समकालीन पहनावे का भव्य संग्रह ले कर हम आए हैं।  यह संग्रह आधुनिक खरीदारों की वढती मांग और अपेक्षाऍं पूरी करने वाला, खास कर पारंपारिक और आधुनिक शैलियों का मिश्रण है।’’

Post a Comment

Blogger