Ads (728x90)

 अग्निशमन दल ने की पुलिस आयुक्त से मांग
>
> आतंकवादियों द्वारा कंदील का दुरूपयोग  किए जाने का डर
> मुंबई। मुंबई में दीपावली त्योहार के अवसर पर हवा में आसमान पर कंदील उड़ाने पर प्रतिबंध लगाने जाने की मांग मुंबई मनपा के अग्निशमन दल ने मुंबई के पुलिस आयुक्त से की है। इस दौरान अग्निशमन दल के अधिकारियों ने कहा कि आसमान में कंदील के कारण अनेक दुर्घटनाएं घट सकती है। इसके अलावा आतंकवादी घटना के लिए भी इसका दुरूपयोग  हो सकता है।
> इसलिए अब की बार मुंबई पुलिस आसमान पर कंदील छोड़ने वालों पर कड़ी नज़र रखेगी।
>       मुंबई शहर में मकर संक्राती और दीपावली के अवसर पर आसमान में कंदील में दिया जलाकर बड़े पैमाने पर छोड़ा जाता है। जहाज परिवहन,ऊँची इमारतों, झोपड़ियों, एचपीसीएल, बीपीसीएल जैसे बड़े कारखाने तथा संजय गांधी नेशनल पार्क जैसा बड़ा वन है। यह कंदील अगर इन जगहों पर गिरे तो बड़ी घटना घट सकती है।अग्निशमन दल के मुख्य अधिकारी प्रभात रहांगदले ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति को देखकर ऐसा लगता है कि आतंकवादी घटना में कंदील का उपयोग हो सकता है।
>       बता दें कि 17 जनवरी 2015 के दिन मालाड पूर्व स्थित ओमकार एल्टा मॉटे नामक  34 मंजिला इमारत का काम शुरू होने पर इमारत की तीसरी मंजिल पर आकाश कंदील गिरने से वहाँ निर्माणकार्य के लिए उपयोग में लायी जाने वाली लकड़ियाँ आदि सामानों में आग लग गई। अमेरिका और थाईलैंड जैसे देश ने भी नेशनल फायर प्रोटेक्शन एसोसिएशन ने दीया जलाकर कंदील हवा में छोड़ने पर प्रतिबंध लगाया है। ऐसे कंदील बेचने और उड़ानेवालों पर क़ानूनी कार्रवाई की जाने की मांग की गईं है।

Post a Comment

Blogger