Ads (728x90)

मुंबई में  ८० प्रतिशत नगरसेवकों को नए वार्ड की रचना से लगा झटका

जरनल वार्ड में  ४ वार्ड कम हुवा

आज आरक्षण खुलने पर लगा सभी का धयान

मोहम्मद मुकीम शेख

मुंबई / मुंबई महानगरपालिका का आम चुनाव फरवरी  २०१७ में होने वाला है. मुंबई के शहर व उपनगर में
जनसंख्या में बदलाव के कारण वार्ड की दुबारा रचना की गयी है. महापालिका द्वारा किये गए पुर्न रचना का झटका अभी के ८० प्रतिशत नगरसेवकों को लगा है. इसके चलते इन नगरसेवकों को ३ अक्टूम्बर को होने वाले  आरक्षण खुलने पर अपने लिए नया वार्ड खोजने के भाग दौड़ करना पड़ेगा. 

मुंबई  महानगर में शहर व उपनगर यह दो जिला आते है. शहर की जनसंख्या कम होने व उपनगर की  जनसंख्या में बढ़ोत्तरी होने से सभी २२७ वार्ड की पुर्न रचना की गयी है. पुर्न रचना करते समय  एक वार्ड में  ५४ हजार या उसमे कम या अधिक १० प्रतिशत जनसंख्या हो इस तरह वार्ड की रचना  की गयी है. वार्ड की रचना में किये गए बदलाव के चलते मुंबई के  २२७ में ८० प्रतिशत वार्ड की सीमा में बदलाव हुवा है. उपनगर के आस पास   १५ वार्ड की सीमा लाईन में किसी भी प्रकार का बदलाव नही हुवा है. २० से २५ वार्ड की  ८० प्रतिशत सिमा में  बदलाव हुवा है . और बचे हुवे वार्ड की सीमा लाईन में  ४० प्रतिशत बदलाव हुवा है. ३ अक्टूम्बर को १५ अनुसूचित जाती, २ अनुसूचित जमाती, ६१ अन्य मागासवर्ग, ५० प्रतिशत महिला आरक्षण का वार्ड खुलेगा इसके बाद बचे हुवे वार्ड में अन्य  नगरसेवको को चुनाव के लिए अपना वार्ड चुनना पड़ेगा. 
महापालिका के सन २०१२ के चुनाव में  २२७ वार्ड में से अनुसूचित जाती का ११, अनुसूचित जमाती का १२, अन्य मागासवर्ग के लिए ६१, महिलांओ के लिए ७६ व अन्य जरनल लोगो के लिए  ७७ वार्ड था. २०१७ के चुनाव के दरम्यान अनुसूचित जाती की  जनसंख्या २ लाख से बढ़कर  ८ लाख १२ हजार हुई है. इसलिए  अनुसूचित जाती के वार्ड में ४ बढ़ा है. अनुसूचित जाती के लिये  सन २०१२ में ११ वार्ड था. जिसमे बढ़ोत्तरी होकर  सन २०१७ के चुनाव के लिए  अनुसूचित जाती के लिए १५ वार्ड  आरक्षित किया गया है. अनुसूचित जातीका ४ वार्ड बढ़ने से जरनल वर्ग में  ४ वार्ड कम हुवा है. जरनल वर्ग में  २ महिला व २ पुरुष चुनाव छेत्र कम हुवा है. अनुसूचित जाती के लिए वार्ड की  जनसंख्या करते हुवे चुनाव के पहले ही केंद्र और राज्य में सत्ता में होने वाली भाजपाने मित्रदल शिवसेने के साथ शाथ  विरोधी दलों के काँग्रेस, मनसे, समाजवादी पार्टी को  झटका दिये जाने के बाद ३ अक्टूम्बर को  आरक्षण खुलने के उप्पर सभी का धयान लगा है.   

चुनाव के लिए आरक्षित वार्ड की संख्या 

                              २०१२          २०१७

अनुसूचित जाती           ११               १५

अनुसूचित जमाती          २                 २

अन्य मागासवर्ग            ६१               ६१

महिला                       ७६               ७४

खुला वर्ग                    ७७               ७५

कुल                        २२७              २२७           

Post a Comment

Blogger