Ads (728x90)

मुंबई। बेस्ट की आर्थिक स्थिती खराब है उसके बावजूद बेस्ट उपक्रम पर्यावरण की रक्षा के लिए 6 इलेक्ट्रिक मिडी बस लेने वाली है। इससे संबंधित प्रस्ताव आगामी बेस्ट समिति की बैठक में पेश किया जाएगा।
    बता दें कि मुंबई में कई जगहों पर छोटे-छोटे रास्ते और कही-कही पर रास्तों की ऊँचाई अधिक होने के कारण बेस्ट की बसों को चलाना बहुत ही मुश्किल होता है। और ये बसें डीज़ल से चलाई जाती हैं। डीज़ल के कारण पर्यावरण पर बहुत ही प्रतिकूल असर पड़ता है। इस समस्या से निपटने के लिए बेस्ट उपक्रम ने पर्यावरण के लिए अनुकूल इलेक्ट्रिक बसोँ को लेने की योजना  बनाई है। इन बसों में लिथियम बैटरी होगी,जिसे 30 मिनट चार्ज करने पर बस 160 किलोमीटर तक चलेगी। मुंबई महानगरपालिका ने अपने बजट में इलेक्ट्रिक बसों को खरीदने के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। यह निधी बेस्ट को 31 मार्च 2017 से पहले खर्च करना होगा। बेस्ट ने इलेक्ट्रिक बस के लिए निविदा निकली है। जिसके लिए दो कंपनियों से बेस्ट ने  6 बसों को लेंने की बात तय की है। एक कंपनी से 4 और दूसरी कंपनी से 2 बस लिया जायेगा। एक बस की कीमत 1 करोड़ 63 लाख रुपए निर्धारित की गईं है। मुंबई में बेस्ट बिजली की आपूर्ति करती है। चार्जिंग करने के दौरान किसी भी प्रकार की कोई परेशानी बसों में नहीँ होगी। और शहर के ऊँचाई वाले रास्तों तथा छोटे रास्तों पर यह बसे बहुत ही फायदेमंद होगी। आगामी बेस्ट समिति की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना है।

Post a Comment

Blogger