Ads (728x90)

मुंबई / मुंबई के होलसेल कपडा बाजार में काम करनेवाले कर्मचारीयो के विभिन्न मांग की ओर ध्यान न दिए   जाने के वजह से 14 और 15 अक्टूबर  को बंद की घोषणा की जानकारी मुंबई गुमास्ता युनियन के अध्यक्ष शशांक राव ने पत्रकार परिषदेत में दी।कपडा बाजार में काम करनेवाले कामगारों के लिए 1996 साल में गवांदे अवार्ड घोषित किया गया। ग्राच्युएटी कानून लागू किया गया परंतू इसकी अमलबजावणी की गई नहीं। पिछले वर्ष बंद के दौरान मालक असोसिएशन के साथ चर्चा करने के बाद बकाया राशी की बजाए एक मुश्त राशि दिया जाना मंजूर    किया गया था। लेकिन यह नियम लागू करने के लिए टालमटोल किया जा रहा है, यह राव ने कहा।कामगारों को 7 रुपये के दर से डीए मिले, बेसिक कमी से कम 2500 मिले। 4 लाख तक मेडिक्लेम की सुविधा मिले, कामगारों को कम से कम 20 हजार वेतन मिले, आदि मांगों को लेकर बंद पुकारा गया है। दो दिन के बंद  दौरान सही निर्णय नहीं हुआ तो सोमवार से बेमुदत बंद पुकारने का इशारा राव ने दिया है। 

Post a Comment

Blogger