Ads (728x90)


मुंबई।आगामी वर्ष 2017 में मुंबई मनपा का चुनाव होनेवाला है। और धीरे-धीरे सभी पार्टियों ने चुनाव की हल चल और तैयारियां शुरू कर दी है। समाजवादी पार्टी ने भी मनपा चुनाव का बिगुल बजा दिया है। मंगलवार को मुंबई मनपा के पत्रकार कक्ष में आयोजित पत्रकार परिषद में सपा के महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू असीम आज़मी ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। अबू आसिम आज़मी ने पत्रकार परिषद में कहा कि समाजवादी पार्टी इस बार मुंबई मनपा का चुनाव अकेले लड़ेगी। किसी भी पार्टी के साथ सपा गठबंधन नहीँ करेगी। कांग्रेस और एनसीपी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं किया जाएगा। ये दोनों पार्टियां सिर्फ अपने बारे में सोचती हैं। हमारी कोई मदद नहीँ करते। पिछले विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारों को लेकर कांग्रेस से सभी बड़े नेताओं से बातचीत हो गयी थी, परंतु फार्म भरने के अंतिम दिन तक इन लोगों ने टालमटोल किया।हम चाहते थे की वोटों का बंटवारा न हो,इसलिए गठबंधन किया जाए। परंतु कांग्रेस ने हमें धोखा दिया। अबकी बार हमनें पूरी तैयारी कर ली है। 115-120 जगहों से उम्मीदवारों को खड़ा किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवार तय किए जा रहे हैं। आजमी ने कहा कि मुंबई शहर और उपनगरों की बिल्डिंगों में हुए अवैध निर्माण की कुल 51 हजार शिकायतें हैं। परंतु अभी तक उनके ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीँ हो रही है। जबकि दूसरी और मनपा प्रशासन गरीबों द्वारा बनाएं गए 14 फीट से अधिक के झोंपड़ों को तोड़ा जा रहा है। हम चाहते हैं कि इन झोंपड़ों को तोड़ने से पहले उन अधिकारियों और कर्मचारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाए, जिन्होंने पैसे लेकर इन्हे बनाने की अनुमति दी थी। 1995 में जब युति की सत्ता थी तब मनोहर जोशी ने कहा था कि अब अगर किसी वार्ड में अवैध निर्माण होता है तो वार्ड अधिकारी जेल जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर मनपा में सपा की सत्ता आती है तो सबसे पहले इसे भ्रष्टाचार से मुक्त किया जाएगा। पुलिस,नेता और मनपा अधिकारियों की मिलीभगत से यह सब हो रहा है और इसे ख़त्म करना है तो अधिकारियों पर पहले कार्रवाई हो। भ्रष्टाचार के कारण मुंबई का विकास रुक गया है। दुर्घटनाएं बढ़ गईं है। भ्रष्टाचारियों को फांसी की सजा देनी चाहिए।

Post a Comment

Blogger