Ads (728x90)

मनपा सड़क काम का घपला: पुलिस की रडार पर हैं और मनपा अधिकारी

पुलिस की जांच पर लोकआयुक्त हैं संतृष्ट

मुंबई मनपा सडक के काम का घपला और भ्रष्टाचार को लेकर पुलिस की जांच पर लोकआयुक्त और पूर्व जस्टिस मदनलाल तहिलयानी ने संतृष्टि जताई।  मुंबई पुलिस ने 26 लोगों को गिरफ्तार किया हैं और मामले से जुड़े अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के लिए जांच शुरु होने की जानकारी दी।

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने जिन ठेकेदारों पर एफआईआर दर्ज हैं उन्हें ही मुंबई के 4 कामों का ठेका देने के खिलाफ लोकआयुक्त और पूर्व जस्टिस न्यायमूर्ति मदनलाल तहिलयानी से शिकायत की थी।  इसके पहले लोकआयुक्त के आदेश के बाद मनपा के दोषी अधिकारियों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था।  शुक्रवार को हुई सुनवाई में पुलिस की जांच सही दिशा में होने की बात कहते हुए तहिलयानी ने सड़क के काम की साम्रगी का सैंपल पर पुलिस से जबाबतलब किया। जांच अधिकारी विजय वाघमारे ने बताया कि आईआईटी से सैंपल के लिए संपर्क किया गया हैं। जिन्हें आगे गिरफ्तार करना हैं उनकी लिस्ट लोकआयुक्त को बताई गई। लोकआयुक्त तहिलयानी ने जांच सही दिशा में होने पर संतृष्टि जताई। इस सुनवाई में मनपा की ओर से निदेशक  लक्ष्मण वटकर, मुख्य अभियंता एस ओ कोरी, संजय दराडे, शिकायतकर्ता अनिल गलगली उपस्थित थे। 

Post a Comment

Blogger