Ads (728x90)

मुंबई मनपा ने धोकादाय इमारतों की सूची घोषीत कीया
निवासीयो को सुरक्षित स्थानो पर जाने का दिया गया हिदायत
संवाददाता
मुंबई। मुंबई महानगर पालिका ने बरसात के पहले मुंबई की पूर्व शहर और उपनगरों की धोकादायक इमारतों की सूची घोषीत कीया है। और इन इमारतों में निवास करने  वाले  निवासीयो को इमारत खाली करके सुरक्षित स्थान पर जाने की हिदायत दीया है। 
 प्राफ्त  जानकारी  के  अनुसार  मुंबई महानगर  प्रशासन ने मुंबई की ७४० इमारतों को खतरनाक घोषित किया है और    इसमे रहना धोकादायक है। जिसमें से मुंबई शहर की १४६, पूर्व उपनगर की २८६ तथा पश्चिम उपनगर की ३०८ इमारतें हैं। इन धोकादायक इमारतों में म्हाड़ा की २३, मनपा की ८४ और निजी  ६३३ इमारतें शामिल है। महानगर पालिक प्रशासन द्वारा निवासीयो को इन इमारतों को खाली कराने का सुझाव दिया है और किसी भी  प्रकार की दुर्घटना होने पर उसकी जिम्मेदारी इमारत में रहने वाले लोगों की होगी यह बात निवेदन द्वारा बताई गई है। पालिका प्रशासन  द्वारा सभी इमारतों को नोटिस भेजा गया है। मनपा ने सी-१ कटेगरी की इमारतों का नाम घोषित करते हए उन्हें जल्द से जल्द  तोड़कर गीराया जाना बेहद  जरूरी है। सी वर्ग-१ की १९ इमारतें  हैं  जिसमें मिठाई वाला इमारत, नोवेल्टी सिनेमा के  पास एलटी मार्केट, एमएस अली  मार्ग,ग्रांट रोड डी विभाग, आग्रीपाडा बी, आइटी चाल क्रमांक १ से ४ और ९ व ११, नायर अस्पताल के सामने, मुंबई सेंटल ई  विभाग(पश्चिम), मोमीनपुरा बीआईटी चाल क्र मांक १ व २, भायखला(प.), रामगढ को-ऑप. हौ सोसायटी, ३२ टेनामेंट्स/१०  दुकान, अस्पताल परिषर, रावली कैंप, एंटॉप हिल, एफ/उत्तर विभाग, आदि इमारतें हैं। सी-२ कटेगरी की ८ इमारतों की सूची  मनपा ने घोषीत की है। ओ पी क्रमांक ७०, मांडवी इस्टेट, टीपी क्रमांक १, बी विभाग, इमारत क्रमांक २ व १४ किडवई नगर,  आरए किडवई मार्ग, वडाला, एफ/दक्षिण विभाग , २७ टेनामेंटस् स्टाफ क्वॉर्टर्स, सखाराम लांजेकर मार्ग, शिवडी नाक, मुंबई ,एफ/दक्षिण विभाग, इमारत क्रमांक ५८- ओ, आदि इमारतो का समावेश हैं।

Post a Comment

Blogger