Ads (728x90)


वर्सोवा चिल्ड्रन वेल्फेअर स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी
मुंबई, ८ जनवारी २०१५ : शिक्षा निरीक्षक बृहन्मुंबई पश्चिम विभाग, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक पश्चिम विभाग तथा चिल्ड्रन वेल्फेअर सेंटर हायस्कूल के संयुक्त प्रास से तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन वर्सोवा स्थित चिल्ड्रन वेल्फेअर स्कूल में ७ जनवरी से किया गया है|
इस साल बाल वैज्ञानिकोंको प्रोत्साहान देने हेतू विज्ञान और गणित विज्ञान प्रदर्शनीका विषय रखा गया है| केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के करकमलोंव्दारा स्कूल के प्रवेशव्दार पर बनायी गयी पृथ्वी यान की प्रतीकृती अवकाश में झोड कर इस प्रदर्शनीका विमोचन किया गया|
राज्य के शिक्षा, सांस्कृतिक एवं क्रीडा मंत्री विनोद तावडेने भी इस प्रदर्शनी में शिरकत की| इस दौरान वर्सोवा के स्थानिय विधायक डॉ.भारती लव्हेकर, विधायक कपिल पाटील, मुंबई विभागीय मंडल अध्यक्ष दत्तात्रय जगताप, नेहरू प्लैनेटेरियम के संचालक अरविंद परांजपे, मुख्याध्यापक अजय कौल, पश्चिम विभाग के शिक्षा निरीक्षक बी.डी.पुरी, भूतपूर्व ऊपमहापौर अरुण देव आदी मान्यवर उपस्थित थे|
मुक्तार अब्बास नकवी ने कहा, इस प्रकार के विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से हमारे देश से बेहतर वैज्ञानिक तैय्यार होंगे और भारत एक दिन पूरे विश्व में महासत्ता कहलाएगा| कल (९ जनवरी) को इस प्रदर्शनीका समारोप किया जाएगा|  स्कूल के मुख्याध्यापक अजय कौल, प्रशांत काशीद, सर्व शिक्षक, कर्मचारी, पश्चिम विभाग शिक्षा निरीक्षक बी.डी.पुरी उनके सहकारी तथा पश्चिम विभागीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विभाग शिक्षकों का इस कार्यक्रम में योगदान रहा है| 

Post a Comment

Blogger