Ads (728x90)

मध्य मुंबई रेलवे में भीड़ में डोंबिवली अव्वल
रोजाना 2,33,635 यात्री
आय में भी सबसे आगे  रु 14,94,538/-
भीड़ के टॉप 5 में डोंबिवली, ठाणे, कल्याण, घाटकोपर और कुर्ला का नंबर 
सीएसटी से कसारा,खोपोली,पनवेल,अंधेरी और ठाणे-वाशी-नवी मुंबई पाच सेवाअंतर्गत 85 रेलवे स्टेशन के बीच दौड़नेवाली मध्य मुंबई रेलवे का डोंबिवली स्टेशन में भीड़ में अव्वल हैं। रोजाना 2,33,635 मुसाफिर यात्रा करते है वही कमाई के मामले में डोंबिवली रु 14,94,538/-की आय के चलते अव्वल होने की जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को मध्य रेलवे प्रशासन ने दी हैं। रोजाना 38,55,419 मुसाफिरों को सेवा देनेवाली मध्य मुंबई रेलवे की आय रु 2,19,12,837/- इतनी हैं। भीड़ के टॉप 5 में डोंबिवली, ठाणे, कल्याण, घाटकोपर और कुर्ला का नंबर लगता हैं।
आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मध्य रेलवे प्रशासन से रोजाना सफर करनेवाले यात्री, कुल आय और स्टेशन वाइज यात्रियों की संख्या की जानकारी मांगी थी। मध्य रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ आलोक बडकुल ने अनिल गलगली को बताया कि सीएसटी से कसारा,खोपोली,पनवेल,अंधेरी और ठाणे-वाशी-नवी मुंबई पाच सेवाअंतर्गत 85 रेलवे स्टेशन में दौड़नेवाली मध्य मुंबई रेलवे की कुल आय रु 2,19,12,837 /- इतनी हैं और रोजाना सफर करनेवाले यात्रियों की संख्या 38,55,419 इतनी हैं। भीड़ में अव्वल स्टेशन डोंबिवली हैं जहां से 2,33,635 यात्री अपनी यात्रा की शुरुआत करत हैं। उसके बाद ठाणे (2,25,490), कल्याण(1,80,676), घाटकोपर (1,74,926) और कुर्ला (1,50,708) का नंबर आता हैं।
# रोजाना आय रु 2,19,12,837/-
मध्य मुंबई मंडल की रोजाना आय रु 2,19,12,837/- इतनी है। यहां पर भी डोंबिवली स्टेशन ने प्रथम क्रमांक हासिल किया। डोंबिवली ( 14,94,538 ), ठाणे (13,84,020), कल्याण(12,55,045), घाटकोपर (9,32,485) और सीएसटी (8,97,373) ऐसी आय मध्य मुंबई मंडल की हैं।
#  121 रेकस और 1618 ट्रेन ट्रिप
रोजाना कितनी ट्रेन ट्रिप यात्रा की सेवा में हैं, इसकी जानकारी अनिल गलगली को बताया कि ट्रेन की जानकारी पब्लिक टाइम टेबल में प्रकाशित की जाती हैं । वर्तमान में मध्य मुंबई रेलवे की सेवा में 121 रेकस हैं और 1618 ट्रेन ट्रिप जनता की सेवा में हैं। रोजाना एक ट्रेन से 2383 यात्री यात्रा करते हैं।
अनिल गलगली के अनुसार जो आकडे दिए गए हैं वह औसतन होने से भीड़ के समय में यात्रियों की संख्या दोगुना होती हैं। ट्रेन ट्रिप की संख्या यात्रियों की तुलना में कम होने से उसे बढ़ाने की जरुरत हैं। जिससे दुर्घटना की संख्या में कमी होगी और मध्य रेलवे दुर्घटनामुक्त होगी।

Post a Comment

Blogger