Ads (728x90)

रिक्षा चालको की मांग के लिए १९ जनवरी को आंदोलन
मुंबई / मोहम्मद मुकीम शेख
मुंबई के  रिक्षा चालको के अनेक मांग के लिये राज्य सरकार और परिवहन विभाग दुर्लक्ष किये जाने से आने वाले १९ जनवरी को  बांद्रा पूर्व  स्थित परिवहन  आयुक्त के कार्यालयपर हजारो रिक्षाचालक मालिक धरना आंदोलन करेगे यह चेतावनी मुंबई ऑटोरिक्षा  टेक्सीमेन्स युनियनके अध्यक्ष शशांक राव और  महासचिव  शंकर  साळवी नें  पत्रकार वार्ता में दिया है.

मुंबई मराठी पत्रकार संघ में आयोजित पत्रकार वार्ता को  संबोधित करते हुए  मुंबई अंदर अवैध  यात्री वाहनोपर  कठोर  प्रतिबंध लगाये. ओला उबर टेक्सी फॉर शुअर जैसी अवैध कंपनीपर   पाबंदी लगाये, परमिटके लिए  मुंबई महानगर पालिका क्षेत्रके लिए  १५ हजार  व  अन्य विभागो के लिए १० हजार रुपये भरने कि शर्त   रद्द करके २०० रुपएमें  परमिट दिया जाए, मुंबईके यात्रीयोको     सेवा  नया  १ लाख  परमिट  वितरण करे, ऑटोरिक्षा चालक  व  मालीको के लिए स्वतंत्र कल्याणकारी मंडळ स्थापन  करे, ऑटोरिक्षा चालक मालीकोको  पब्लिक सर्व्हंट  का दर्जा मिले, ऑटोरिक्षा चालक मालिकको  कम दरपर मकान  उपलब्ध  करवाकर  दिया जाए उनका गृहनिर्माण सोसायटीयोंको  जमिन उपलब्ध करवाकर दे, तीन  साल से  अधिक समयसे लायसन्स धारक    ऑटोरिक्षा चाकको को जल्द बैज दिये जाने कि मांग के लिए  यह  धरना आंदोलन किया जायेगा यह शशांक राव ने  बताया. पिछले वर्ष १७ जून २०१५ को  ऑटोरिक्षा टॅक्सीमेन्स युनियनने चालक मालीकके  विविध मांगो के लिए   परिवहन आयुक्तके  कार्यालय के सामने एक दिनका  आंदोलन किया था. उस समय किये गये मांगो में से  परमिट  के लिए शिक्षाकी शर्त रद्द करने व मृत परमिट जीवित करने इन दो मांगोको सरकारने मान लिया है  उसके बावजुद   हमारी  अन्य  मांग आजभी प्रलंबित है. हमारे प्रलंबित मागं के लिये १९ जनवरी को दुबारा धरना आंदोलन  किया जा रहा है इस दिन ७ से ८ हजार रिक्षा चालक  व  मालिक धरना आंदोलनमें  शामिल होगे जिससे   रिक्षा सेवापर किसी तरह का असर मुंबईकरो नहि होगा यह शशांक राव ने बताया है.

Post a Comment

Blogger