Ads (728x90)

इमारतों में सीसीटीवी लगाना होगा अनिवार्य
मुंबई। देश में बढ़ रही आंतकवादी घटनाओं को देखते हुए हर बार मुंबई में हाई अलर्ट किया जाता है। भविष्य में मुंबई में किसी  भी तरह की आंतकवाद जैसी घटनाएं न घटे इसे देखते हुए मुंबई की विभिन्न इमारतों में सुरक्षा को लेकर और पुलिस की मदद  करने की उद्देश्य से मुंबई की सभी इमारतों के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य करने से संबंधित ठराव की सूचना मन पा सभागृह में मंजूरी के लिए आनेवाली है।
     बता दें कि मुुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुआ आंतकवादी हमला सीएसटीएम स्टेशन पर मनपा मुख्यालय के पास ही हुआ  था। मुख्यालय के बाहर लगाएं गए सीसीटीवी कै मरे में आंतकवादी अजमल कसाब की हरकतें रिकार्ड हो गया थी। सीसीटीवी के   इस उपयोग  को देखते हुए भविष्य में शहर में किसी भी घटना को कै द करने के लिए सीसीटीवी को शहर की सभी ुइमारतों में  लगाना अनिवार्य करने का निर्णय लेने की योजना मनपा ने बनाई है। मुंबई शहर में  आएं दिन चोरी और लूटमार की घटनाओं में  बढ़ोत्तरी हो रही है। इसे देखते हुए  सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा रक्षक आदि को मजबूत करने की मांग तेजी से बढ़ रही है। इससे  संबंधित प्रस्ताव हेमांगी चेंबूरकर ने मनपा सदन में उपस्थित किया है। सदन से मंजूरी मिलने के बाद  इसे आयुक्त के पास भेजा  जाएंगा। 

Post a Comment

Blogger