Ads (728x90)

मुंबई के पूर्व उपनगरों के सेकडो रास्तों के विकास का प्रस्ताव मंजूर
मुंबई। मनपा की स्थायी समिति की बैठक में मुंबई के पूर्व उपनगरों के रूके हुए सडको के विकास कार्य से संबंधित प्रस्ताव को  पास कर दिया गया। इसमें भांडुप, मुलुंड, घाटकोपर, चेंबूर, कुर्ला, देवनार, मानखुर्द, गोवंडी के साथ-साथ अनेक इलाकों के  तकरीबन १२०सडको के कार्यों को गति मिलेगी। आनेवाले एक वर्ष की भीतर सâंक के कार्यों को पूरा किया जाएगा। लगभग  ३०० करोड़ रुपये इसमें खर्च होने वाले हैं। 
   २७ जनवरी को इस प्रस्ताव पर चर्चा करने के समय कांग्रेस के नगरसेवक प्रवीण छेड़ा ने कहा कि मनपा प्रशासन को नई पद्धति का उपयोग  करके सडको के  विकास का कार्य करना चाहिए। इसमें मनपा को ३० से ४० करोड़ रुपये की बचत होगी। प्रशासन नई पद्धति का  उपयोग क्यों नही कर रहा है।राष्ट्रवादी के गट नेता धंनजय पिसाल ने कहा कि समय पर प्रशासन रास्तों का कार्य क्यों नहीं करता है। छह-सात महीने  पहले शिकायत करने का बावजूद अभी तक कुछ नहीं हुआ। अनुराधा पेणडेकर ने कहा कि पिछले चार वर्षों से हम अपने वार्ड  के सडंक के विकास के लिए संघर्ष कर रही हूं। लेकिन अभी तक इससे संबंधित कोई प्रस्ताव नहीं आया। मनपा अतिरिक्त आयुक् त(शहर) पल्लवी दराडे ने कहा कि मास्टर प्लान के तहत इन रास्तों का विकास किया जाएगा। इस कार्य के लिए जारी निविदा  के तहत पुरानी पद्धति के तहत ही कार्य किया जाएगा। आगे एई-६० और ६१ के रास्तों के कार्यों के लिए नई पद्धति का का उपयोग किया जाएगा। 
     घौरतलब है कि पूर्व उपनगर के एन, एम/पश्चिम, एल, एम/पूर्व आदि प्रभागों के खराब रास्तों को डांबरीकरण करने के लिए तथा एस  और टी के विभाग के दस संडको का और घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड के कुछ रास्तों का सीमेंटीकरण किया जाएगा। घाटकोपर  के २५ और चेंबूर-टिलकनगर आदि भागों में २२ कुल ४७ रास्तों का काम मेसर्स न्यू इंडिया रोडवेज-ग्यान कं पनी को १०६ करोड़  का ठेक ा दिया गया है। और कुर्ला व मानखुर्द-गोवंडी-देवनार आदि भाग के कुल ५९ रास्तों का काम मेसर्स प्रकाश इंजीनियरिंग  एंड इन्प्रâाप्रोजक्ट प्राइवेट लिमिटेड कं पनी को ७० करोड़ का ठेका दिया गया है। मुलुंड और भांडुप के १० रास्तों का सीमेंटीकरण  करने के  लिए मेसर्स नीव इंप्रâास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को ७५  करोड़ रुपये का ठेका दिया गया है। पूर्व उपनगर के एम- पश्चिम और एम-पूर्व विभाग के घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड के छेड़ानगर जंक्शन से शिवाजी नगर जंक्शन तक सीमेंटीकरण  किया जाएगा। इसके लिए मेसर्स जी. एल कंस्ट्रक्शन  प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को तकरीबन ५६ करोड़ रुपये का ठेका दिया है।  

Post a Comment

Blogger